ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत भारतीय डाक विभाग के र्कचारी पर अमानत में खयानत का आरोप, सीतामऊ पुलिस ने दर्ज किया मामला अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिपलिया मंडी पुलिस की कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनोज तिवारी का बयान, कहा- छात्र हित में उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद

राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन पर कांग्रेस का भरोसा, मध्य प्रदेश राजनीति में बढ़ी सरगर्मी

भोपाल। कांग्रेस द्वारा पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पार्टी नेतृत्व इसे संगठन की विचारधारा, समर्पित कार्यकर्ताओं और अनुभवी नेतृत्व पर भरोसे का संदेश बता रहा है, जबकि विपक्ष और कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट नेता इस फैसले पर सवाल भी उठा रहे हैं।

मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का संसदीय रिकॉर्ड उनकी प्रमुख ताकत माना जा रहा है। वर्ष 2009 से 2014 तक लोकसभा सदस्य रहते हुए उनकी लगभग 84 प्रतिशत उपस्थिति रही। उन्होंने 135 प्रश्न पूछे और 16 महत्वपूर्ण संसदीय बहसों में भाग लिया। भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन विधेयक-2013 पर चर्चा की शुरुआत करने वाले सांसदों में उनका नाम शामिल रहा। किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और ग्रामीण समुदायों के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका दर्ज की गई थी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व की भी बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। पटवारी ने दावा किया है कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करेंगे। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी विधायकों के समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खुलकर मीनाक्षी नटराजन का समर्थन करते हुए पार्टी नेतृत्व के निर्णय पर भरोसा जताया है। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आने से राजनीतिक गलियारों में विभिन्न तरह की चर्चाएं जारी हैं।

इस बीच नीमच के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सेठी (BJP) द्वारा मीनाक्षी नटराजन की कार्यशैली को लेकर उठाए गए सवालों ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। हालांकि कांग्रेस का आधिकारिक रुख पूरी तरह उनके समर्थन में दिखाई दे रहा है और पार्टी नेतृत्व उनकी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है।

उम्मीदवारी घोषित होने के बाद मीनाक्षी नटराजन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका कोई राजनीतिक पारिवारिक बैकग्राउंड नहीं है, फिर भी पार्टी ने उन पर विश्वास जताकर राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया। उन्होंने इसे सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी बताया।

मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन में काम करते हुए उन्हें यह अवसर मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्यसभा में पहुंचने पर वे पार्टी की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगी।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह चुनाव केवल राज्यसभा की एक सीट तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश कांग्रेस की एकजुटता, नेतृत्व क्षमता और भविष्य की राजनीतिक दिशा की भी परीक्षा माना जा रहा है। ऐसे में मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी पर पूरे मध्यप्रदेश की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

May be an image of one or more people, dais and text that says "बै"

Leave A Reply

Your email address will not be published.