रिश्वत की मांग करने वालें सहायक सचिव नितिन जोशी को ग्राम पचांयत झारडा से हटाया गया,मल्हारगढ जपपद मे अटेच
मंदसौर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला मंदसौर द्वारा मल्हारगढ़ जनपद की ग्राम पचांयत झारडा के ग्राम रोजगार सहायक नितिन जोशी सहायक सचिव को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर समयसीमा में उत्तर चाहने पर ग्राम रोजगार सहायक द्वारा प्रस्तुत उत्तर असंतोषजक होने एवं ग्राम पचांयत झारडा में शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं देने एवं कार्यों में मनमानी करने एवं रिश्वत की मांग करने जैसे गंभीर शिकायतें जिला स्तर पर प्राप्त होन पर नितिन जोशी सहायक सचिव को आगामी आदेश तक पंचायत से हटाकर जनपद मल्हारगढ अअेच किया जाने का आदेश जारी किया गया।
आदेश मे यह भी उल्लेख किया गया की शासन नियमानुसार प्रकरण के शिकायत की जांच के निराकरण होने तक इन्हे 50 प्रतिशत पारिश्रमिक का भुगतान किया जावेगा। यहां यह उल्लेखनीय है की नितिन जोशी सहायक सचिव ग्राम पचांयत झारडा के विरूद्ध विरूद्ध ग्राम पचांयत झारडा एवं अनुपपुर, हरमाला के ग्रामवासियों द्वारा की गई शिकायत की जाचं हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की जाती है जिसमे मुख्यमार्यपालन अधिकारी जनपद मलहारगढ एवं सहायक यंत्री व आवास प्रभारी सहित कुल तीन सदस्यों की जांच समिति ब लाई गई। जांच समिति की यह जांच करेगी की नितिन जोशी सहायक सचिव ग्राम पचांयत झारडा में शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं देने एवं कार्यों में मनमानी करने एवं रिश्वत की मांग करने जैसे गंभीर शिकायतें जो मिली है वह सही है या नही उसके बाद आगमा कार्यवाही होगी।
बतादें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के पत्र कमांक /344/ मनरेगा/2026 दिनांक 10.03.2026 द्वारा इस कार्यालय को अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत झारडा के सचिव अमरसिंह भाटी एवं ग्राम रोजगार सहायक नितिन जोशी के बीच लम्बे समय से आपसी सामजस्य नहीं होने से ग्राम पंचायत एवं शासन की योजनाओं का कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे सीएम हेल्पलाईन पर लगातार सही शिकायतों की बढ़ोतरी होने एवं इसी बीच दोनो के मध्य दिनांक 02 मार्च 2026 को इन दोनो में आपस में एक दूसरे के साथ मारपीट की और एक दुसरे के विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। जिससे ग्राम पचायत का माहौल प्रशासनिक कार्यशैली के विपरीत होने से ग्राम पंचायत का एवं शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के प्रभावित होने से ग्राम पंचायत झारडा के ग्राम रोजगार सहायक नितिन जोशी को अन्यत्र मल्हारगढ जनपद पचांयत में पदस्थ करने की अनुशंसा की गई है।