ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

कुख्यात अंतर्राज्यिय मादक पदार्थ तस्कर के पर मंदसौर पुलिस द्वारा की गयी प्रभावी कार्यवाही, आरोपी को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल इंदौर भेजा गया

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस थाना पिपलियांमंण्डी द्वारा  कुख्यात अंतर्राज्यिय मादक पदार्थ तस्कर के पर मंदसौर पुलिस द्वारा की गयी प्रभावी कार्यवाही, आरोपी को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल इंदौर भेजा गया, प्रवेश उर्फ कान्हा पिता राधेश्याम पाटीदार उम्र 30 साल निवासी सुपड़ा थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर (म.प्र.) के विरुध्द स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार अधिनियम 1988 (PIT NDPS Act) के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही संपादित की गयी।

कार्य का विवरणः- म.प्र. शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्रसारित किये गये है। उक्त निर्देशों के अनुपालना हेतु जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना द्वारा जिले में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिंह बघेल द्वारा किया जा रहा है।
अवैध मादक पदार्थ के तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमति कीर्ति बघेल प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन में निरी. विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी द्वारा आदतन अवैध मादक पदार्थ तस्कर प्रवेश उर्फ कान्हा पिता राधेश्याम पाटीदार उम्र 30 साल निवासी सुपड़ा थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर (म.प्र.) के विरूद्ध स्वापक औैषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 (PIT NDPS Act) के तहत कार्यवाही कर प्रतिवेदन जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा जिला दण्डाधिकारी मंदसौर के माध्यम से आयुक्त महोदय उज्जैन को प्रेषित किया गया था, जिसमें स्वापक औैषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 (PIT NDPS Act) की धारा 3(1) के तहत निरोधात्मक आदेश पारित किया गया है , जिसके पालन में आदतन अपराधी प्रवेश उर्फ कान्हा पाटीदार को 12.04.2026 को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल इंदौर दाखिल किया गया।
पुलिस अधीक्षक मन्दसौर  विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन में जिले के सूचीबद्ध अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड का ICJS पोर्टल के माध्यम से अद्यतन किया जा रहा है । उक्त अभियान के तहत थाना स्तर पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त आरोपियों के रिकॉर्ड को अद्यतन कर उनका डोजियर निर्मित किया गया है, जिसमें प्रवेश उर्फ कान्हा पिता राधेश्याम पाटीदार उम्र 30 साल निवासी सुपड़ा थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर (म.प्र.) पर कुल 09 अपराध पंजीबद्ध है, जिसमें से 05 अपराध अवैध मादक पदार्थ तस्करी के है, जिसमें म.प्र. के जिला मंदसौर एवं राजस्थान के थाना जलोदा जागीर, रठांजना, देवगढ़ जिला प्रतापगढ़ व थाना निकुम्भ जिला चित्तोड़गढ़, थाना कांकरोली जिला राजसमंद में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के अपराध है। आरोपी प्रवेश उर्फ कान्हा पाटीदार पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के अतिरिक्त शेष 04 अपराध लड़ाई झगड़ मारपीट, जान से मारने की धमकी, चोरी व एक्सीडेन्ट से संबंधित है। इस प्रकार आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होकर कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर बन चुका है।

– आरोपी प्रवेश उर्फ कान्हा पिता राधेश्याम पाटीदार निवासी सुपड़ा का आपराधिक रिकार्ड –
क्र. थाना अप. क्रमांक धारा
1 कांकरोली जिला राजसमंद राजस्थान 321/18 8/15 एनडीपीएस एक्ट
2 निकुम्भ जिला चित्तोड़गढ़ राजस्थान 135/19 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट
3 पिपलिया मण्डी जिला मंदसौर 302/20 447,294,506 भादवि
4 पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर 349/21 279, 337 भादवि
5 पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर 301/22 379 भादवि
6 पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर 227/23 323,294,506,34 भादवि एवं 3(2)वीए SCST Act
7 जलोदा जागीर प्रतापगढ़ राजस्थान 48/24 8/15 एनडीपीएस एक्ट
8 रठांजना जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 94/25 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट
9 देवगढ़ जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 127/25 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट

पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी, उनि(एम) चन्द्रशेखर बैरागी रीडर पु.अ. मंदसौर, उनि मूलचन्द सिंह धाकड़, प्रआर पुष्पेन्द्र सिंह, प्रआर वसीम खान, आर पवन पाटीदार, आर घनश्याम नागदा, आर जुगल किशोर, आर सुभाष प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.