ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सांरग ने बजट को देश को नई दिशा दिखाने वाला करार दिया।

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सांरग ने बजट को देश को नई दिशा दिखाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में समाज के विभिन्न वर्गों का विशेष ख्याल रखा गया है। खासकर, महिलाओं और युवाओं के लिए। इस बजट में महिलाओं को सशक्त करने का खाका नए सिरे से निर्धारित किया गया है, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने रविवार को आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि इस बजट से आने वाले दिनों में रोजगार के नए-नए अवसर सृजित होंगे। निवेश का भी मार्ग प्रशस्त होगा। इससे विकास को एक नई गति मिलेगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि इस बजट में खेलो इंडिया मिशन की भी स्थापना की गई है। कॉरपोरेट सेक्टर में भी टैक्स को लेकर कई तरह की रियायतें मिलने वाली हैं। आखिर में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह बजट विकसित भारत की नींव रखने में कारगर साबित होगा।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश का बजट गरीबों, युवाओं, खेल प्रेमियों और किसानों के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें छात्रों, व्यापार और महिलाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें ‘लखपति दीदी’ बनाने की योजना भी शामिल है। कुल मिलाकर, यह बजट किसानों और कृषि क्षेत्र का सम्मान करता है और एक विकसित भारत की परिकल्पना तथा देश के भविष्य के स्वरूप को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विकसित भारत की रूपरेखा कैसी होगी। उसे देखते हुए यह बजट काफी कारगर साबित होने जा रहा है। इस बजट में देश के विकास को नई गति कैसे मिलेगी। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है।
वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी इस बजट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिहाज से यह बजट काफी कारगर साबित होने जा रहा है। भारत को कैसे 2047 तक विकसित राष्ट्र में तब्दील किया जाए। इस बात का इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही, इस देश में कैसे एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहे। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

NEWS@C KHASKHABAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.