ब्रेकिंग
दतिया विधानसभा उपचुनावः पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 308 वोट से पीछे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि...

मन्दसौर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, एक बिना नम्बर के टेक्ट्रर ट्राली से गाँधीसागर जलाशय की अवैध सूखी मछली 10 क्विन्टल जप्त की

मंदसौर। मध्यप्रदेश जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन मे एवं श्रीमती हेमलता कुरील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुवासरा अनिल रघुवंशी, थाना प्रभारी शामगढ कपिल सौराष्ट्रीय व चौकी प्रभारी चंदवासा उनि मनोज महाजन की टीम ने एक बिना नम्बर की टेक्ट्रर ट्राली से गांधीसागर जलाशय की अवैध सूखी मछली 10 क्विटल कीमती 05 लाख रूपये की जप्त करने मे सफलता हासिल की ।
घटना का संक्षिप्त विवरण –दिनांक 26.12.25 को रात मे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक लाल रंग का बिना नंबर का ट्रेक्टर ट्राली मे गांधीसागर जलाश्य से चोरी की हुई मछली को अवैध रूप से परिवहऩ कर ले जा रहे हैं सूचना विश्वनीय होने से थाना प्रभारी सुवासरा. थाना प्रभारी शामगढ एवम् चौकी चंदवासा की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए रणायरा बापच्या कच्चा आम रस्ते पर नाकाबंदी कर एक बिना नंबर के ट्रेक्टर को रोका जिसको चैक करते पीछे ट्राली में टाट के कट्टे भरी हुई सूखी मछलीयाँ 10 क्विन्टल कीमती करीबन 50000 रुपये होना पाई गई जो अवैध होने से मौके से आरोपीगण दिलीपसिंह पिता अर्जुनसिंह सौंधिया राजपूत निवासी ग्राम सेमलिया गहलोत थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान व दीवानसिंह पिता मदनलाल बंजारा निवासी बंजारो का खेडा आक्या गहलोत थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार किया गया जिन्होंने पूछताछ में उक्त सूखी मछली गांधीसागर जलाश्य से चोरी कर सुखाना बताया जो आरोपीगणों के विरुद्ध थाना शामगढ पर अपराध धारा 303(2) बीएनएस व 5 मतस्य अधिनियंम का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया जाकर प्रकऱण में अनुसंधान किया जा रहा है ।

जप्तमश्रुका – 10 क्विंटल अवैध सुखी मछली कीमत करीब 05 लाख रुपये व एक महेन्द्रा कम्पनी का बिना नम्बर का टेक्ट्रर
ट्राली किमती करीब 06 लाख रूपये ।
गिरफ्तार आरोपीः-(1) दिलीप सिंह पिता अर्जुन सिंह सौ. राजपुत उम्र 25 वर्ष निवासी सेमलिया गहलोत थाना गंगधार जिला झालावाड राज.
(2) दीवानसिंह पिता मदनलाल बंजारा उम्र 27 वर्ष निवासी बंजारो का खेडा आक्या गेहलोत थाना गंगधार जिला झालावाड राज.
सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी सुवासरा श्री अनिल रघुवंशी , थाना प्रभारी शामगढ श्री कपिल सौराष्ट्रीय व चौकी चंदवासा प्रभारी श्री उनि मनोज महाजन एवं पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.