ब्रेकिंग
एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व...

मंदसौर मे जिजा ने साले कमल की पीट-पीट कर हत्या कर दी, वायडी नगर पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र धनगर व एक अन्य को किया गिरफ्तार

मंदसौर पुलिस थाना वायडी नगर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, 48 घण्टे में आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद मीना, पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्रसिंह भास्कर के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के नेतृत्व में हत्या का किया खुलासा।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 19.11.2025 को सूचनाकर्ता धर्मेन्द्र धनगर ने सूचना दी कि मृतक कमल उर्फ भेरू पिता बगदीराम धनगर जाति गायरी उम्र 24 साल निवासी मेनपुरिया मन्दसौर का शव उसके जीजा जितेन्द्र पिता नागुलाल धनगर के भुनियाखेडी स्थित मकान मे संदिग्ध अवस्था में मिला था।

मामला संदिग्ध व हत्या का होने से मर्ग जाँच सुक्ष्मता से की गई, जिसमे पाया गया कि मृतक कमल का विषम परिस्थितियो मे जितेन्द्र धनगर के घर मे मृत अवस्था मे मिलना, मृतक के शरीर पर चोटे पायी जाना, जितेन्द्र के द्वारा मृतक को उसके घर से स्कुटी से आना, पूर्व मे हुए पारिवारिक विवाद, तथा जितेन्द्र को ससुराल पक्ष द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र भेजे जाने से नाराज होकर आरोपी जितेन्द्र धनगर के द्वारा मृतक कमल को पीट-पीट कर हत्या करना पाया गया प्राप्त तथ्यो के आधार पर थाना वायडीनगर पर अपराध धारा 103, 238 (ए) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

अपराध का खुला सा- मामला सनसनी व गभीर होने से वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे घटना का खुलासा एवं आरोपियो की पतारसी हेतु उनि विनय बुन्देला एवं उनि कपिल सौराष्ट्रीय की टीम गठित की गई एवं सायबर सेल से तकनिकी सहायता प्राप्त की गई, जिसमे पुष्टि हुई कि मृतक कमल धनगर की हत्या एक से अधिक लोगो ने मिलकर की है जो प्रकरण के मुख्य आरोपी जितेन्द्र धनगर को गिरफ्तार किया गया जो पुछताछ पर बताया कि जितेन्द्र धनगर ने अपने साथी सुरेश निवासी सकतखेडी को घटना कारित करने के लिये मन्दसौर बुलाया तथा दोनो ने साथ मिलकर मृतक कमल को अत्यधिक मात्रा में शराब पिलाकर लोहे के पाईप से पीट-पीट कर हत्या की है। प्रकरण में दोनो ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. जितेन्द्र पिता नागुलाल उम्र 35 साल निवासी भुनियाखेडी थाना वायडीनगर मंदसौर।

02. सुरेश उर्फ जुझारसिंह पिता हीरालाल गुर्जर उम्र 32 साल निवासी शकतखेडी थाना खाचरौद जिला उज्जैन। घटना कारित करने प्रयुक्त 02 नग लोहे के पाईप, एक इलेक्ट्रीक स्कुटी तथा एण्ड्राईड मोबाईल ।

आपराधिक रिकॉर्ड– जितेन्द्र पिता नागुलाल उम्र 35 साल निवासी भुनियाखेडी मन्दसौर के विरूद्ध थाना वायडीनगर 32/13 25/27 आर्मस एक्ट, 280/21 323,294,506,34 भादवि, 260/22 323,294,506,34 भादवि, कोतवाली मंदसौर 72/2023 279,337 भादवि, जैसे कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

सराहनिय कार्यः निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी थाना वायडी नगर, उनि विनय बुंदेला, कपिल सौराष्ट्रीय, साइबर सेल प्रभारी रितेश नागर, प्र आर आशीष बैरागी, प्रआर मुजफ्फ़ुद्दीन, आर मनीष बघेल, प्रआर आशीष शुक्ला, प्रआर अरविन्द पुरोहित, आर. विशाल सोलंकी, लक्ष्मण भाटी, कमलपालसिंह, श्रवणसिंह, विजय तनान, शौकिन रेगर एवं टीम वायडीनगगर का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.