ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

कन्याविवाह योजना ने गरीबों के मन से बेटी की शादी की चिंता मिटा दी है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल, सामूहिक विवाह समारोह रीवा में 105 युगल विवाह बंधन में बंधे

भोपाल । मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शासकीय मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय में 105 युगल विवाह बंधन में बंधे। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सामूहिक विवाह समारोह में नवयुगलों को पुष्पवर्षा करके शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देव प्रबोधनी एकादशी के शुभ अवसर पर 105 युगलों का विवाह संपन्न हुआ है। आप सबको देव प्रबोधनी एकादशी और सुखी वैवाहिक जीवन की बधाई है। आज के शुभ दिन एक ही पण्डाल में विवाह और निकाह संपन्न होकर सामाजिक एकता और समरसता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ने गरीबों के मन से बेटी की शादी की चिंता मिटा दी है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवार की बेटी को कन्यादान योजना से विवाह के सथ 49 हजार रुपए की राशि नई गृहस्थी बसाने के लिए दी जा रही है। घरातियों-बरातियों के स्वागत, बैण्डबाजे, पण्डाल, नाश्ता, भोजन तथा विवाह की अन्य सभी व्यवस्थाएं नि:शुल्क की गई हैं। उप मुख्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और तमाम गणमान्य व्यक्ति नवयुगलों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं। आज मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस है। यह आप सबके लिए दोहरी खुशी का अवसर है। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय ने कहा कि रीवा में चारों ओर विकास होने के साथ-साथ गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आज 105 बेटियों का धूमधाम से विवाह संपन्न हो रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता ने नवयुगलों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा प्रभारी नगर निगम आयुक्त श्री मेहताब सिंह गुर्जर, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री अनिल दुबे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और वर-वधु के परिजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.