ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

बड़वानी जिले में बस हादसा,एक की मौत, 30 से अधिक लोगों के घायल

भोपाल। । मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बड़वानी जिले के घाट क्षेत्र में खेतिया-पाटी रोड पर यह हादसा हुआ। बस इंदौर से ओंकारेश्वर होते हुए बड़वानी के रास्ते महाराष्ट्र के प्रकाशा की ओर जा रही थी। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे, जो नर्मदा परिक्रमा के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि घाट क्षेत्र में अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई, जिन्होंने बस सवार यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। दो यात्री बस में दब गए, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

बस हादसे की सूचना मिलने के बाद खेतिया, पानसेमल और पाटी थाना पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बचाव अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में बैठाया और अस्पताल के लिए भेजा।
30 से अधिक लोगों के घायल होने की स्थिति में प्रशासन ने आसपास के अस्पताल में इमरजेंसी अलर्ट भेजा। घायलों में कई महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
अभी मृतक और घायलों की पहचान सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं। Copy@khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.