ब्रेकिंग
सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... दतिया विधानसभा उपचुनावः 10 वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा -10911 वोट से पीछे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे...

देवरी कृषि मंडी में महिला तहसीलदार ने किसान को दो थप्पड़ मारे, वीडियों मे देखें

भोपाल। मध्यप्रदेश के सागर जिले में तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया ने किसान को थप्पड़ मारा है। खाद के टोकन वितरण के समय उन्होंने किसान पर थप्पड़ बरसाएं। मामले का वीडियो सामने आया है।

घटना सोमवार की है जब देवरी कृषि मंडी में किसान खाद के लिए पहुंचे थे। खाद के टोकन के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे तो अव्यवस्था फैल गई। देवरी में पदस्थ महिला तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया खुद किसानों को खाद के टोकन बांट रही थीं और आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से महिला तहसीलदार अपना आपा खो बैठीं और किसान को थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि बताया जा रहा है कि खाद के टोकन बांटते समय किसान से महिला तहसीलदार की किसी बात को लेकर बहस हुई थी और इसके बाद गुस्से में उन्होंने किसान को थप्पड़ मार दिया।

खाद का टोकन लेने पहुंचे किसान को महिला तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया के द्वारा थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वहीं इस बीच पत्रिका से बातचीत में महिला तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया ने कहा है कि टोकन बांटते समय किसानो द्वारा टोकन छीनने का प्रयास किया गया जिन्हें रोका गया था। मेरे द्वारा किसी के साथ मारपीट नहीं की गई है। जबकि वायरल वीडियो में कुछ और ही नजर आ रहा है और ये वायरल वीडियो प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों मे आक्रोश है।

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा कि ये वही किसान हैं जिनके दम पर कुर्सियाँ सजती हैं, पर मोहन सरकार में इन पर थप्पड़ जड़े जा रहे हैं! पहले तो अन्नदाता किसानों को खाद के लिए हाथ फैलाने पर मजबूर किया, फिर अधिकारियों को खुली छूट दे दी कि वे किसानों पर थप्पड़ तक जड़ दें! सागर के देवरी का यह वीडियो मोहन सरकार के किसान विरोधी और अत्याचारी होने का सबूत है! मोहन जी, आपके राज में क्या अब किसान खाद भी नहीं माँग सकता? या आपने किसान के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकार को कुचलने की ठान ली है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.