ब्रेकिंग
सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... दतिया विधानसभा उपचुनावः 10 वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा -10911 वोट से पीछे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे...

लोकायुक्त टीम ने धनपुरी नगर पालिका में तैनात सहायक उप निरीक्षक को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

भोपाल। लोकायुक्त रीवा की टीम ने सोमवार को शहडोल जिले में धनपुरी नगर पालिका परिसर में दबिश देकर एएसआई सिंह को रंगे हाथों पकड़ा और बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने धनपुरी नगर पालिका में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) इंद्र बहादुर सिंह उर्फ आई.बी. सिंह को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। है।

शिकायतकर्ता योगेंद्र वर्मा, जो वार्ड नंबर 2 के निवासी हैं, ने भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए आवेदन किया था। ASI सिंह ने इसके बदले में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी, जो बाद में 5 हजार रुपये पर अटक गई। वर्मा ने पहले ही 2 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था। सोमवार को दूसरी किश्त के रूप में 3 हजार रुपये सौंपते समय लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया और आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।
इस घूसखोरी में नगर पालिका का एक स्थाई कर्मचारी भी शामिल पाया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि इस घूसखोरी में नगर पालिका का स्थाई कर्मचारी रज्जन चौधरी भी शामिल था। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.