ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मध्य प्रदेश के साथ पूरे देश में चहुमुखी विकास हुआ है-उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम संजीत में 1 करोड़ 59 लाख की लागत से निर्मित होने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के अवसर पर सांसद, सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी पत्रकार मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री एवं सांसद द्वारा सैनिक का सम्मान किया गया। भूमि पूजन के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि संजीत में बहुत समय से स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल निर्माण की मांग थी। जिसका आज भूमि पूजन किया गया है। डॉ के रहने के लिए आवास, स्वास्थ्य केंद्र के चहुओर बाउंड्री वॉल का निर्माण होगा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण से संजीत से लगे हुए जितने भी गांव हैं, उनको बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।

एक समय था जब लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने के लिए मल्हारगढ़ या मंदसौर जाना पड़ता था। लेकिन अब उनको संजीत में ही स्वास्थ्य लाभ मिलेगी। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख का गारंटी कार्ड प्रदान किया गया है। सरकार ने इलाज का प्रबंध किया है। अब 70 साल से ऊपर वाले व्यक्तियों को अभी आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज होता है। पूरे प्रदेश में विकास की गंगा सरकार ने बहाई है। सड़कों का जाल बिछाया है। सड़क के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन हुए हैं। शरीर में जैसे नशे चलती है उससे शरीर अच्छा चलता है, वैसे ही सड़कों के जाल से प्रदेश का विकास, विधानसभा क्षेत्र का विकास चलता है।

मध्य प्रदेश के साथ पूरे देश में चहुमुखी विकास हुआ है। कॉलेज और अस्पताल बनाए गए हैं। जिधर देखो उधर सड़के बनाई गई है। सड़कों के क्षेत्र में पूरा कायाकल्प कर दिया गया है। एक समय था जब सड़कों के कारण आने-जाने में बहुत ज्यादा समस्या आती थी। सड़कों के जाल बिछ जाने से अब आवागमन एवं परिवहन बहुत आसान हो गया है। पूरे देश में नदियों को आपस में जोड़ने काम चल रहा है। हिंदुस्तान में कोई व्यक्ति प्यासा नहीं रहेगा। हर घर शुद्ध पानी मिलेगा। चंबल का पानी हर खेत को मिलेगा। पहले दो फसल किसान ले पाते थे, लेकिन अब तीन फसल किसान ले सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.