ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा गांव में आकाशीय बिजली गिरने की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

भोपाल । मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा गांव में आकाशीय बिजली गिरने की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक आठ वर्षीय बच्चा भी शामिल है। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान आशीष वासुदेव (32), उनकी पत्नी ज्योति वासुदेव (26) और पुत्र किशन वासुदेव (8) के रूप में हुई है। ये सभी खेत के पास एक आम के पेड़ के नीचे खड़े थे, जब दोपहर लगभग 1:30 बजे आकाशीय बिजली गिरी और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में परिवार के दो अन्य सदस्य नैना वासुदेव (2) और प्रेमलाल वासुदेव (55) घायल हो गए। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में प्रेमलाल की पत्नी के भी घायल होने की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज किया है।
घायलों को पहले सेमरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने पर संजय गांधी मेडिकल कॉलेज, रीवा रेफर कर दिया गया।
सीरमौर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) उमेश प्रजापति ने बताया, “पीड़ित परिवार बारा गांव में एक झोपड़ी में रहता था। हादसा उस समय हुआ जब वे सभी खेत में एक आम के पेड़ के नीचे खड़े थे।”
यह हादसा उस समय हुआ जब प्रदेश में ‘नौतपा’ के पांचवे दिन मौसम खराब बना हुआ था। नौतपा के दौरान सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से भीषण गर्मी और असमय बारिश की संभावना रहती है। इस वर्ष यह अवधि 25 मई से 8 जून तक मानी जा रही है।
प्रदेश के कई जिलों- छतरपुर, सतना, सागर, मऊगंज, राजगढ़, श्योपुर और गुना में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी की खबरें सामने आई हैं।
इसी खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी अपना छतरपुर दौरा रद्द करना पड़ा, क्योंकि जिले के गौरिहार में बना हेलिपैड पानी में डूब गया था।
मौसम विभाग ने श्योपुर, सागर, पांढुर्ना, दमोह, रायसेन सहित कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और 60 किमी प्रति घंटा तक की तेज़ हवा चलने की चेतावनी जारी की है।
इसके अलावा आने वाले घंटों में आगर-मालवा, मुरैना, नीमच, गुना, शाजापुर, शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर, छतरपुर, पन्ना, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, नरसिंहपुर और उमरिया में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज अनिश्चित बना रहेगा, जिससे सतर्कता बरतना जरूरी है। Copy@Khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.