ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

पुर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा विजय शाह के बयान पर जो कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी को करनी चाहिए थी, वह कार्रवाई उच्च न्यायालय ने की, कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी से मंत्री विजय शाह का इस्तीफा लेने की मांग की है।

Congresss fight is against BJPs mentality: Digvijay Singh - Bhopal News in Hindi

भोपाल । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोहन यादव सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विजय शाह को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने इंदौर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि विजय शाह के बयान पर जो कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी को करनी चाहिए थी, वह कार्रवाई उच्च न्यायालय ने की है। भाजपा ने अब तक किसी तरह का बयान नहीं दिया है और कार्रवाई नहीं की है। भाजपा पूरी तरह उन्हें बचाने में लगी हुई है। कांग्रेस की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी की इसी मानसिकता के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बयान को सही मानते हैं। अगर सही मानते हैं तो कार्रवाई करें, नहीं तो स्वीकार कर लीजिए, जो उन्होंने कहा वह ठीक किया, इसका निर्णय उन्हें करना चाहिए।
दूसरी तरफ, कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी से मंत्री विजय शाह का इस्तीफा लेने की मांग की है। देशभक्त राजनीतिक दल, देशभक्त सामाजिक कार्यकर्ता, देशभक्त अधिवक्ता को उनका विरोध करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को शाह को बचाने की बजाय उनका इस्तीफा लेना चाहिए और उदाहरण पेश करना चाहिए।
पटवारी ने कहा कि जो राजनीतिक व्यक्ति लगातार अनर्गल बयान देता है और उन्हें सजा नहीं मिलती है तो राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के बीच अच्छा संदेश नहीं जाता और उसे सीख भी नहीं मिलती। जरूरी है कि भाजपा विजय शाह को जल्दी पद से हटाए और कानून को अपना काम करने दे, क्योंकि न्यायालय कानून का मंदिर है। वहां पर दूध का दूध और पानी का पानी होगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विजय शाह को बचाने के लिए भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी। इस स्थिति में कोई भी देशभक्त राजनीतिक दल और राजनीतिक कार्यकर्ता, एक अच्छा अधिवक्ता खड़ा नहीं होगा।

NEWS COPY@KhasKhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.