ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मंदसौर एसपी श्री आनंद के कुशल निर्देशिन मे राजस्थान के तीन तस्करों से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 22 लाख 40 हजार का अवैध मादक पदार्थ 646 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा व 2 किग्रा अफिम जप्त, आरोपियों के विरूद्ध थाना भानपुरा और नई आबादी मंदसौर मे NDPs Act के तहत प्रकरण दर्ज

Madhya Pardesh/- मंदसोर पुलिस का अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के सौदागरों के विरुद्ध दोहरा प्रहार, थाना नई आबादी द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तथा थाना भानपुरा द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर किया गया अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर किया गया दोहरा प्रहार।
– थाना नई आबादी द्वारा 01 आरोपी तस्कर से ट्रक मे कुल 646 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, थाना भानपुरा द्वारा 02 आरोपी तस्करों से 02 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम की गई जप्त।

कार्य का विवरणः- अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशे का कारोबार करने वाले सौदागरों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सौलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह तथा एसडीओपी गरोठ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नई आबादी वरुण तिवारी एवं थाना प्रभारी भानपुरा आर सी डांगी के कुशल नेतृत्व में थाना नई आबादी एवं थाना भानपुरा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते आरोपी तस्करों से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा एवं अफीम बरामद करने में मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नई आबादी द्वारा एक 12 चक्का ट्रक आरजे 04 जीसी 8155 से नालछामाता फंटा के पास हाईवे रोड मंदसौर पर मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते सोयाबीन की बडी के कट्टो के नीचे छुपा कर रखे 32 खाकी रंग के प्लास्टिक के कट्टो मे भरा अवैध मादक पदार्थ डोडा कुल 646 किलो 400 ग्राम जप्त कर मौके से 01 आरोपी तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। इसके अतिरिक्त थाना भानपुरा द्वारा मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते 02 आरोपी तस्करों हंसराज पिता राधेश्याम सुतार उम्र-29 साल निवासी-जुल्मीरोड एच.एस.कालोनी रामगंजमण्डी जिला कोटा (राज.), शंकरलाल पिता पूरणमल सुतार उम्र-27 साल निवासी-टोलु का लुवारिया थाना जावदा जिला चित्तौडगढ (राज.) के आधिपत्य वाली सफेद इको स्पोर्ट्स कार से मादक पदार्थ अफीम 02 किलोग्राम किमती 240,000/ रूपये की बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है।

 

Image

थाना नई आबादी घटना का संक्षिप्त विवरण 
मंदसौर पुलिस की थाना नई आबादी टीम के द्वारा 15 मई 2025 को आरोपी दुर्गा राम पिता बीरमाराम जाट उम्र 50 साल निवासी थाकणो कि ढाणी अकदडा थाना बायतु जिला बालोत्रा राजस्थान के कब्जे वाले एक 12 चक्का ट्रक आरजे 04 जीसी 8155 से नालछामाता फंटा के पास हाईवे रोड मंदसौर पर मुखबिर सुचना पर सोयाबीन की बडी के कट्टो के नीचे छुपा रखे 32 खाकी रंग के प्लास्टिक के कट्टो मे भरा अवैध मादक पदार्थ डोडा कुल 646 किलो 400 ग्राम जप्त की जाकर एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी दुर्गाराम जाट व फरार आरोपी गोविन्दसिंह के विरुद्द धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट व ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी होने से धारा 341(2) बीएनएस के तहत कायम कर अनुसंधान में लिया गया है आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबध मे पुछताछ की जा रही है।

 

 

Image
थाना भानपुरा घटना का संक्षिप्त विवरण 

 15 मई 2025 को सउनि सुनीलसिंह तोमर को  मुखबीर सुचना प्राप्त हुई  कि 02 तस्कर एक सफेद रंग की ईको स्पोर्ट कार से अवैध मादक पदार्थ अफीम गांधीसागर तरफ से लेकर भानपुरा बायपास से राजस्थान तरफ 8 लेन जाने वाले है, विश्वसनीय मुखबीर सुचना पर कार्यवाही कर एन.डी.पी.एस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपी हंसराज पिता राधेश्याम सुतार उम्र-29 साल निवासी-जुल्मीरोड एच.एस.कालोनी रामगंजमण्डी जिला कोटा (राज.), शंकरलाल पिता पूरणमल सुतार उम्र-27 साल निवासी-टोलु का लुवारिया थाना जावदा जिला चित्तौडगढ (राज.) को अवैध मादक पदार्थ 02 किलोग्राम अफीम तथा कार सहित पकड़ा जो आरोपीगणों का कृत्य NDPS एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपीगणों को गिरप्तार कर थाना भानपुरा पर धारा 8/18 NDPS ACT का पंजीबद्ध किया गया है । आरोपी से पूछताछ और जप्त माल के स्त्रोत और खपत की जानकारी के लिए समय की आवश्यकता होने से पी.आर.हेतु आरोपीगणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, प्रकरण मे विवेचना जारी है।

थाना नई आबादी जप्त मशरूका –
01. 32 खाकी रंग के प्लास्टिक के कट्टो मे भरा अवैध मादक पदार्थ डोडा कुल 646 किलो 400 ग्राम किमती 20,00,000 रुपये
02. एक टाटा ट्रक 12 चक्का आरजे 04 जीसी 8155 किमती 40,00,000 रुपये,
03. सोया बडी के कट्टे किमती 1,00,000 रुपये ।

थाना भानपुरा जप्त मशरूका – मादक पदार्थ अफीम 02 किलोग्राम किमती 240,000/ रूपये, ईको स्पोर्ट कार सफेद रंग की किमती 7,40,000/ रुपये
पुलिस टीम थाना नई आबादी:- उक्त कार्यवाही में थाना ऩई आबादी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस टीम थाना भानपुरा:-
उक्त सराहनीय कार्य में थाना भानपुरा पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.