भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हुजूर तहसील के पटवारी हलका नंबर 40 में पदस्थ सुप्रिया जैन ने जमीन के सीमांकन के बदले प्रति एकड़ 2000 रुपए की मांग की थी।
ग्राम मुबारकपुर निवासी मोहम्मद असलम (40) ने अपनी 18 एकड़ जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। जिसका सीमांकन करने के बदले प्रति एकड़ 2 हजार रुपए के हिसाब से 36 हजार रुपए मांगे गए थे। किसान ने पटवारी की शिकायत लोकायुक्त एसपी दुर्गेश कुमार राठौर से की थी। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 14 मई को उसके निवास हिमांशु टावर लालघाटी के पार्किंग एरिया में पहली किस्त 10 हजार रुपए लेते हुए ट्रैप किया है।
पटवारी सुप्रिया जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण का मामला दर्ज
पटवारी सुप्रिया जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्यवाही की गई है। लोकायुक्त की टीम में निरीक्षक रजनी तिवारी, उप निरीक्षक मोनिका पांडे, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह आरक्षक मनोज मांझी, अमित विश्वकर्मा शामिल थे।
ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे
दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत
दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे
सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा...
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं...
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं...
गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी...
एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...