ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

सड़कें बनाने का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, बारिश के मौसम को देखते हुए सड़कों के मरम्मत का कार्य भी किया जाए, जिससे ग्रामीणजनों को असुविधा का सामना न करना पड़े-पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें। नदियों के स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष कार्य करें। मंत्री श्री पटेल ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भारत सरकार से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्री पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना के प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य समय- सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने आवास प्लस सर्वे के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री ग्रामीण सड़क योजना में बनने वाली अंतर्राज्यीय और अन्तर्जिला सड़कों को बनाने में विशेष परिस्थितियों का आंकलन कर कार्य-योजना तैयार करें। सड़कें बनाने का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। बारिश के मौसम को देखते हुए सड़कों के मरम्मत का कार्य भी किया जाए, जिससे ग्रामीणजनों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मनरेगा में मजदूरी का भुगतान समय पर किया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा में किए जा रहे कार्यों की सूक्ष्मता से मॉनिटरिंग करें। मंत्री श्री पटेल ने पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवन निर्माण, मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना आदि विषयों पर जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक निर्देश दिए।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.