कांग्रेसीयों ने अनेक दलों को मिलाकर सरकार बनाने का स्वपन देखा था। जिसमें कोई इधर गया तो कोई उधर गया और स्वप्न टूट गया। अटल जन्म शताब्दी संगोष्ठी में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा यह कमल यात्रा है।
Madhya Pardesh//मंदसौर। भाजपा कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की भारत के राजनीति के भीष्म पितामह एवं भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष अंतर्गत इस संगोष्ठी में आप सभी वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए यह कहता हुॅ की जनसंघ से लगा कर आज तक की यह यात्रा बडी कठिन थी लेकिन हमारे नेता अटल जी साथ थे तो यह यात्रा अटल यात्रा की तरह लगातार चल रही है। यात्रा कठिन थी जब डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार को त्यागा था और कहा था जो सरकार कश्मीर को विशेष दर्जा देगी हम उस सरकार के साथ नहीं रहेगें। हमारा स्पष्ट कहना है कि देश में एक विधान, एक प्रधान होना चाहिए। 370 समाप्त करने का कहने वाले आजाद भारत के पहले व्यक्ति डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ही थे। अटल जी ने कहा की बाधाऐं कितनी ही आये तुफान कितने ही आये हमें अपने मार्ग से हटना नही वरना मार्ग पर अटल बने रहना होगा और एक दिन केशरिया हिन्दुस्थान का परचम अवश्य फहरेगा। अटल जी के सामने कितनी ही मुसीबते आयी लेकिन अटल जी कभी डीगे नही। जनसंघ के जमाने से ही यह माना जाता है की भविष्य का हिन्दुस्थान श्रृद्धेय अटल जी के नेतृत्व में ही आगे बड़ेगा। अटल जी ने सदैव हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने का कार्य किया। उन्होने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर बडे गर्व से यह कहा था की मैं हिन्दुस्तान से आया हुॅ और मेरी मातृभाषा हिन्दी है। अटल जी ने 24 दलों की संयुक्त सरकार को एक परिवार के भांती संजोग कर रखा और विकासवादी सरकार का नेतृत्व किया। वर्तमान में भी कांग्रेसीयों ने अनेक दलों को मिलाकर सरकार बनाने का स्वपन देखा था। जिसमें कोई इधर गया तो कोई उधर गया और स्वप्न टूट गया। जनता पार्टी की सरकार में जब दोहरी सदस्यता को लेकर अटल जी और हम से कहा गया की आपको आर एस एस छोडना पडेगी तो हमने कहा की हम संघ के साथ खडे रहेगें चाहे हमें जनता पार्टी की सरकार को क्यो ना छोडना पड़े और यही से दीपक चुनाव चिन्ह से कमल चुनाव चिन्ह की यात्रा प्रारंभ हुई। 06 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई और वही से आज तक 45 साल की यात्रा में मंदसौर से लेकर महाकाल की पुण्य भूमि, देवी अहिल्याबाई की भूमि, रेवांचल से लेकर देश में अधिकांश जगह भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है। अटल जी कही हुई पंक्तियां अँधेरा छटेगा-सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज पुरे देश में अटल जी की यह पंक्तियां चरितार्थ होती दिखाई दे रही है। अटल जी ने कहा था हिन्दु तनमन, हिन्दु जीवन, रग-रग हिन्दू, मैं वोट की खातिर राजनिती करने वाला व्यक्ति नही हुॅं और ना ही मेरा दल है। आज उसी को आर्दश मान कर देश में एक सनातनी व्यक्ति नरेन्द्र मोदी जी के रूप में सनातन के लिये पुरे विश्व में लड़ाई लड़ रहा है और आस्था की डुबकी भी लगा रहा है। आयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर और काश्मीर में धारा 370 हटाना हमारी यात्रा का हिस्सा है। अटल जी ने पांच बार इस विचारधारा को लेकर काश्मीर की यात्रा की थी। पोखरण परमाणु परिक्षण के समय अटल जी ने अमरिका की गिदड़ धमकियों का मुकाबला करते हुए सफलता पूर्वक परमाणु परिक्षण किया और कहा की भारत नई शक्ति के साथ विश्व में तेजी से आगे बढ़ने वाला देश बन कर दिखायेगा। आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत इतना शक्तिशाली बन चुका है की आंतकवादियों का खात्मा करने के लिये हम किसी की परवाह किये बिना पड़ोसी मुल्क की सीमा में घुस कर सर्जीकल स्ट्राईक कर देते है और विश्व के अनेक देश हमारे साथ खडे़ दिखाई देते है।
इस अवसर पर जिले के सभी मंडलों से 1500 से अधिक प्रबुद्ध जन वरिष्ठ जनों ने संगोष्ठी में भाग लिया।