ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मध्यप्रदेश में 2 लाख 70 हजार पदों पर विभिन्न सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश में उद्योगों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। गरीब, युवा और किसान वर्ग के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बालाघाट मे बोली। बालाघाट मे उन्होंने 264 करोड़ रुपे के विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 61 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने सभा में कहा कि बहनों आप भी चिंता मत करो.. आपके लिए भी योजना बनी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो योजना चालू हो गई। एक भी योजना बंद नहीं होगी।
प्रत्येक योजना का पैसा दिया जाएगा। आपको पिछले चुनाव के समय एक हजार रुपए दे रहे थे। अभी 1250 रुपए दे रहे हैं, लेकिन आपके रोजगार चालू कराते हुए 1250 रुपए तो देंगे ही। जो कहा है उसको 4 साल के अंदर पूरा देने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे पैसा आता जाएगा। राम जी की चिड़िया राम जी का खेत चुगों हमारी चिड़िया भर-भरपेट। आपके लिए तो सब कुछ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध होकर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जा रही है। आने वाले 5 वर्षों में 2 लाख 70 हजार पदों पर विभिन्न सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। हमारी सरकार वर्ष 2028 तक सरकार 70 प्रतिशत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रदेश में चल रही योजनाएं यथावत चलती रहेगी। कोई भी योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश सभी क्षेत्रों में लगातार नंबर वन पर बना रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान सम्मेलन में सभी को विकास का संकल्प भी दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने 1412 दिव्यांगजनों और 1040 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित करने के साथ अन्य विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.