ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

भिलाई गांव स्थित एक किराने की दुकान के तलघर में छुपाकर रखी गई अवैध शराब की 325 क्वार्टर जब्त

Madhya pardesh// सीहोर। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर सीहोर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। भैरुंदा पुलिस ने भी इस दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भैरुंदा थाना क्षेत्र के भिलाई गांव स्थित एक किराने की दुकान के तलघर में छुपाकर रखी गई अवैध शराब की 325 क्वार्टर जब्त की। इस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भैरुंदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भिलाई निवासी चुन्नीलाल लाल उर्फ सुनील ने अपनी दुकान में एक तहखाना बना रखा है, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है। पुलिस ने तुरंत दबिश दी और तलघर से देशी एवं अंग्रेजी शराब की 325 क्वार्टर जब्त की। जब्त की गई शराब की कीमत ₹28,250 बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ म.प्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.