ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बैठक लेने के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों को दी जानकारी: अयोध्या की तरह होगा चित्रकूट धाम का विकास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट में विकास संबंधी बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि विकास के कई प्रस्तावों पर केन्द्रित एक कार्य योजना भी तैयार की जा रही है। बैठक में प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर चित्रकूट की महिमा, पुराना वैभव एवं गौरव को दृष्टिगत रखते हुए विकास के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक आदि जन-प्रतिनिधि बैठक में शामिल रहे। जन-प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के कुंभ में भेजा गया है अधिकारियों का दल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ में व्यवस्थाओं के अध्ययन के लिए मध्यप्रदेश के अधिकारी भेजे हैं। इसके बाद वर्ष-2028 में उज्जैन में सिंहस्थ होने जा रहा है। अलग-अलग खगोलीय घटनाएं होती हैं जिनके के आधार पर इनका नाम महाकुंभ और सिंहस्थ नाम होता है। ये विश्व के सबसे बड़े मेले हैं। हम उम्मीद करेंगे कि इन मेलों से हमारे प्रबंध बड़े से बड़े स्थान में की गई व्यवस्था सुव्यवस्था में बदले और छोटे स्थानों और धार्मिक मेलों में तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं कैसे दे सकते हैं, इसके लिए क्रियान्वयन का रास्ता तैयार होता है। यह चित्रकूट में लघु रूप में ही क्यों न हो, यह प्रबंधन से सीखा जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है आधुनिक तकनीक का लाभ लेते हुए बेहतर प्रबंधन से शासन, सुशासन में बदलें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की कि प्रयागराज कुंभ सभी के लिए फलदायी हो। विशेष रूप से सनातन धर्म में प्रत्येक 12 साल में अलग-अलग स्थानों पर वैचारिक अनुष्ठान का जो यह महा आयोजन होता है, हमारी धार्मिक दृष्टि से भी उसका विशेष महत्व है।

चित्रकूट विकास प्राधिकरण गतिशील

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चित्रकूट विकास प्राधिकरण से चित्रकूट का तीव्र गति से विकास हो सकेगा। सभी योजनाओं का लाभ सभी को मिले और चित्रकूट की ख्याति भव्य रूप में बने इस पर गंभीर रूप से विचार-विमर्श किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.