ब्रेकिंग
पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...

प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत ग्रा.पंचायत दलौदा चौपाटी के 60 कर्मचारीयों को नही मिला नवंबर माह का वेतन

  1. Madhya Pardesh// मंदसौर। पांच वर्ष पुर्व प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत ग्रा.पंचायत दलौदा चौपाटी मे आज लगभग 60 कर्मचारीयों को विगत नवबंर माह का वेतन नही मिला जिसके चलते पंचायत के इन कर्मचारीयों को आर्थिक तंगी का सामना करना पढ़ रहा है। ट्रेक्टर खरीदी व अन्य वित्तीय अनियमितता के चलते 28 नवंबर 2024 को जिला पंचायत सीईओ द्वारा सरपंच को धारा 40 के तहत पद से हटा दिया गया। ग्राम पंचायत सरपंच की रिक्तता के चलते पंचायत के विकास व अन्य कामकाज भी धीरे धीरे अब सब ठप्प हो चुके है।

वर्ष 2017-18 मे स्वच्छता एवं विकास के मामले मे मध्य प्रदेश मे नंबर वन रही चुकी आज यह दलौदा चौपाटी ग्राम पंचायत लावारिस हालत मे है।

दलौदा चौपाटी ग्राम पंचायत आत्मनिर्भर पंचायत होकर यहां सफाई कर्मचारी, जल-नल चालक कर्मचारी, वाहन चालक, बाजार एवं राजस्व कर्मचारी, ऑफिस कर्मचारी कुल मिलाकर 52 कर्मचारी है, जो लगभग पांच दर्जन होकर इनको पंचायत प्रतिमाह लगभग 3 लाख रू. की राशि वेतन के रूप मे भुगतान करती है, इसी से अंदाजा लगा सकते है की दलौदा चौपाटी पंचायत कितनी बड़ी होगी। इतनी बड़ी पंचायत आज लावारीस हालत मे होकर अपने कर्मचारीयों को वेतन भुगतान भी नही कर पा रही है जिसका मुख्य कारण जांच अधिकारी जनपद की उदासिनता माने या राजनैतिक दबाव मामला जो भी हो लेकिन ग्राम पंचायत के लगभग 60 कर्मचारीयों को नवंबर माह का वेतन नही मिला जिसके कारण इन कर्मचारीयों के परिवारों के सामने आर्थिक तंगी पैदा हो रही हैं।

जांच के नाम पर उदासिनता बरत रहे जांच अधिकारीयों को जांच मे गड़बड़ियों के हर पाईंट पर ध्यान देना होगा, नही तो एक आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत के जल-नल, सफाई व्यवस्था जैसे कार्य मे रूकावट हुई तो पंचायत क्षेत्र के रहवासीयों के दैनिक जीवन मे जो समस्या आएगी वह भविष्य मे विकराल रूप ले सकती है।

वेतन के अभाव मे कर्मचारी काम बंद कर सकते है ऐसी जानकारी भी मिल रही है, क्योकी इन कर्मचारयों को वेतन नही मिलने से उनके  घर परिवार व बच्चों की पढ़ाई के साथ ही लोन की किस्तें भरने जैसी समस्या है। कर्मचारी पार्ट टाईम कार्य देखने की भी सोच रहे है। ग्राम पंचायत दलौदा चौपाटी जहां 60 कर्मचारी सेवारत है वहां की व्यवस्था ठप्प हो उससे पहले कलेक्टर को संज्ञान लेना होगा।

इनका यह कहना है- इस मामले मे दलौदा चौपाटी के सचिव से सम्पर्क करना चाहा लेकिन उनसें सम्पर्क नही हो पाया। तो सहायक सचिव पंकज पालीवाल से सम्पर्क किया तो उन्हौने बताया की दलौदा चौपाटी ग्राम पंचायत मे नल-जल, वाहन चालक, सफाई, आफिस जैसे लगभग 52 कर्मचारी है, जिन्हे माह नवंगर 2024 का वेतन अभी जारी नही हुआ है। वेतन क्यो नही जारी हुआ इस मामले मे जनपद मंदसौर से आप अधिक जानकारी ले सकते है।

इनका यह कहना है- दलौदा चौपाटी ग्राम पंचायत के मामले मे मरे द्वारा जांच प्रतिवेदन जिला पंचायत को भेज दिया गया है आगे की कार्यवाही जिला से ही हाना है जिला वाले किसे नोटिस देते है किये नही यह उनका मामला है। कर्मचारीयों के नवंबर माह के वेतन की जो बात है वह मे कल सचिव से दिखवाता हूॅ। – राम प्रताप सिंह सीईओ जनपद मंदसौ (म.प्र.)

Leave A Reply

Your email address will not be published.