ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

सभी देशवासियों को भाई-बहन के परस्पर प्रेम के प्रतीक पर्व ‘भाई दूज’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

नई दिल्ली। देश में आज भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। ऐसा करने से भाई-बहन दोनों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस अवसर पर पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने सभी देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सभी देशवासियों को भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन अवसर भाई-बहन के आपसी स्नेह-भाव को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”समस्त देशवासियों को भाई दूज के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं। प्रेम, समर्पण व कर्तव्यपरायणता का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, यही कामना करता हूं।”
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर पोस्ट कर ‘भैया दूज’ की बधाई दी। सीएम योगी ने कहा, “भाई-बहन के अटूट स्नेह और समर्पण के प्रतीक, पावन पर्व ‘भैया दूज’ की सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में यह पवित्र बंधन सदा बना रहे। हर परिवार खुशहाली और प्रेम से आबद्ध रहे।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस ने कहा, “सभी देशवासियों को भाई-बहन के परस्पर प्रेम के प्रतीक पर्व ‘भाई दूज’ की हार्दिक शुभकामनाएं।”

 

C@Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.