ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

नीमच के अक्षांश के आधार पर भी 1 नवम्बर 2024 को ही हर हालत में दीपोत्सव मनाना शास्त्र सम्मत व उत्तम फलदायी है-कर्मकाण्डीय विप्र परिषद

Madhya Pardesh//नीमच। ज्ञात इतिहास में सबसे पहले दीपावली मनाने का उल्लेख भगवान श्रीराम के चौदह वर्ष के वनवास के उपरान्त पुनः अयोध्या आने पर अयोध्यावासियों द्वारा प्रसन्नतापूर्वक दीप जलाकर करने का मिलता है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के पदचिन्हों पर चलते हुए एवं सनातन परम्परा का निर्वहन करते हुए रामजन्मभूमि पर जिस दिन दीपोत्सव मनाया जाना है, यानि कि 1 नवम्बर 2024 उसी दिन सभी सनातन मतावलम्बियों को दीपोत्सव मनाना चाहिए।
उक्त आशय के बयान जारी करते हुए कर्मकाण्डीय विप्र परिषद के संरक्षक पं.मालचंद शर्मा एवं अध्यक्ष पं.राधेश्याम उपाध्याय ने बताया कि व्रत-उत्सव, पर्व आदि का निर्णय करने के लिए प्रामाणिक व प्राचीन धर्मग्रंथ धर्मसिंधु, निर्णयसिंधु के अनुसार भी 1 नवम्बर को ही दीपोत्सव लक्ष्मी पूजा मनाना शास्त्र सम्मत व फलदायी है। नीमच के अक्षांश के आधार पर भी 1 नवम्बर 2024 को ही हर हालत में दीपोत्सव मनाना शास्त्र सम्मत व उत्तम फलदायी है। इसके विरूद्ध मत रखने वाले अपने प्रमाण प्रस्तुत करें। कर्मकाण्डीय विप्र परिषद समाधान/शास्त्रार्थ हेतु तैयार है।
अतः परिषद के समस्त सदस्यों के मत से हमारे यजमान महालक्ष्मी के कृपापात्र बनें तथा अपार धन वैभव से पूर्ण होकर सदा सर्वदा प्रसन्न रहें, इसके लिए परिषद की आज्ञा/अपेक्षा/निवेदन है कि दीपोत्सव 1 नवम्बर 2024 को ही मनावें, ताकि मर्यादा बनी रहे, शास्त्रों का उल्लंघन न हो। यही सबके लिए हितकारी है। नीमच के सभी प्रमुख मन्दिरों में 1 नवम्बर को दीपावली एवं 2 नवम्बर को अन्नकूट मनाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.