ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

नीमच से रामपुरा, झालावाड फोरलेन सडक निर्माण की मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने की घोषणा

 शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय नीमच के लोकार्पण, मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने धनतेरस, दीपोत्‍सव, धनवंतरी जयंती की बधाई दी  

Madha Pardesh//नीमच । मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक निवेश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नीमच एशिया में औषधीय फसलों की सबसे बडी मण्‍डी है। नीमच की औषधीय फसलों को योग गुरू बाबा रामदेव के पतंजली योग पीठ से जोड़ा जा रहा है। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव मंगलवार 29 अक्‍टूबर को नीमच के वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय नीमच के लोकार्पण कार्यक्रम को मुख्‍य अतिथि के रूप में सम्‍बोधित कर रहे थे।

        मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा, कि प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र  मोदी जी द्वारा धनवंतरी जयंती धनतेरस पर नीमच सहित तीन नये मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जा रही है। सनातन संस्‍कृति में चिकित्‍सक को भगवान के रूप में देखा जाता है। चिकित्‍सा के छात्र मानवता की सेवा में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्‍होने कहा, कि नीमच में महामाया मॉ भादवामाता का आर्शिवाद रहा है, यहां भादवामाता के पानी से ही रोग ठीक हो जाते है। मुख्‍यमंत्री डा.यादव ने कहा, कि श्री वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा ने प्रशासनिक कुशलता की मिसाल कायम की है। उप मुख्‍यमंत्री एवं मुख्‍यमंत्री के रूप में स्‍व.श्री सखलेचा ने प्रशासनिक कुशलता के साथ जो काम किए है, वे आदर्श है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि नीमच में असंभव को संभव कर दिखाने का जज्‍बा रहा है। नीमचवासी काफी प्रेम लुटाते है। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने झालावाड-रामपुरा-नीमच सडक को फोरलेन करने की घोषणा भी की। मुख्‍यमंत्री डा.यादव ने कहा कि अगले 4, 6 महीनों में गांधी सागर अभ्‍यारण में एशिया से लाकर चीते छोडे जाएंगे। इससे गांधीसागर में पर्यटन के नये द्वार खुलेंगे।

      मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने उपस्थि‍तजनों को धनतेरस, दीपोत्‍सव, धनवंतरी जयंती की बधाई देते हुए कहा, कि सरकार ने सभी त्‍यौहार शासकीय स्‍तर पर मनाने की शुरूआत की है।

इस अवसर पर उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवडा, उप मुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल एवं महिला एवं बाल विकास तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, क्षेत्रिय सांसद, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू,जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान,  पवन पाटीदार, न.पा.अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपडा एवं जनपदों के अध्‍यक्ष एवं नगरीय निकायों के अध्‍यक्ष भी  मंचासीन थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.