ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 29 अक्‍टूबर 2024 को नीमच, मंदसौर एवं सिवनी के शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे

विधायकगणों ने लिया मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

Madhya pardesh//नीमच 28 अक्‍टूबर 2024, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 29 अक्‍टूबर 2024 को नीमच, मंदसौर एवं सिवनी के शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम का स्‍व.श्री विरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय नीमच में सीधा प्रसारण भी होगा।

     विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक दिलीप सिह परिहार, विधायक अनिरूद्ध मारू ने जनप्रतिनिधियों, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल के साथ शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय स्थित कार्यक्रम स्‍थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधितों को बेहतर व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     विधायक श्री सखलेचा, श्री परिहार एवं श्री मारू ने कार्यक्रम स्‍थल पर मंच निर्माण, डोम निर्माण, पाण्‍डाल निर्माण, हितग्राहियों और आमजनों के प्रवेश एवं निकासी की व्‍यवस्‍था, पार्किंग व्‍यवस्‍था एवं बैठक व्‍यवस्‍था आदि का अवलोकन कर जायजा लिया। इस मौके पर पवन पाटीदार, महेन्‍द्र भटनागर, हेमंत हरित, सचिन गोखरू, श्‍याम काबरा, नीलेश पाटीदार, न.प.अध्‍यक्ष रूपेंद्र जैन, मुकेश जाट सहित अन्‍य जनप्रतिनिधियों, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड, अ‍तिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, सीएसपी अभिषेक रंजन व सभी एसडीएम व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.