ब्रेकिंग
पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...

मन्दसौर नर्सिंग महाविद्यालय में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया

मन्दसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मन्दसौर द्वारा नर्सिग महाविद्यालय में नर्सिंग छात्राओं के लिये व्याख्यान रखा गया जिसमें मन्दसौर जिले के जिला न्यायाधीष विशाल शर्मा द्वारा नर्सिंग छात्राओं को बचपन से लेकर जीवन के हर क्षेत्र में संविधान द्वारा निर्मित न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था एवं उसे दैनिक जीवन में लागू किये जाने हेतु जागरूक किया।

उन्होने बताया गया बालिका के नाबालिक रहने तक यह जरूरी है कि वह इस पुरूष प्रधान समाज में उसके प्रति किये जा रहे व्यवहार को पहचाने तथा कुछ भी गलत महसूस होने पर अपने माता-पिता को इसकी जानकारी देने हेतु सचेत रहे। भारतीय समाज में बालिकाओं को हर कदम पर उसे व्यक्तिगत रूप से न्याय सुरक्षा के प्रावधान है लेकिन जरूरी है कि वह उसके लिये सचेत रहे। आपने पास्को एक्ट को विस्तृत रूप से समझाया, दहेज प्रथा, सोशल मीडिया के द्वारा शोषण एवं यौन सुरक्षा के कानून का खुलकर बताया।

इस कार्यक्रम पर महाविद्यालय में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। छात्राओं द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिताओं मे विजेता छात्राओं को प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बसंती मसीह, प्रकाष बनौधा, श्रीमती प्रियंका राजोरा और नर्सिग छात्राऐं आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.