ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चेटीचंड का पर्व अखंड भारत की याद दिलाता है और भारतीयों के हृद... पर्वत सिंह सिसोदिया सचिव कृषि उपज मण्डी समिति, मंदसौर ने निर्धारित पात्रता से अधिक सुरक्षागार्ड एवं ... एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश में पुलिस ने मंदसौर पुलिस द्वारा 7 किव्टल 22 किग्रा डोडाचुरा पकड़ा/ ... मुख्यमंत्री ने की ब्रह्म ध्वज की स्थापना, नवसंवत्सर पर्व पर सभी के लिए की मंगलकामना- मुख्यमंत्री डॉ.... विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक बने र... अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए...

खुले नलकूप, बोरवेल, ट्यूबवेल की जानकारी देने वालों को सम्मान राशि देकर सम्मानित किया जाऐगा-पुर्व विधायक

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर विधानसभा क्षेत्र मे खुले बोरवेल की जानकारी देने वालों को सम्मान राशि दी जाएगी।बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद खुले बोरवेल को लेकर प्रदेश स्तर पर प्रशासन सख्त हो गया है। वही मंदसौर अनुभाग(राजस्व) के अधिकारी कर्मचारी इस मामले मे तहसीलदार के माध्यम से संबधित को सुचना देने जैसी कागजी कार्यवाही पर टीके है।

मध्यप्रदेश में खुले बोरवेल में बच्चों के गिरने व मौत की घटनाएं सामने आने के बाद प्रशासन ने इस मामने को गंभीरता से लेते हूए सभी शहर और ग्रामीण क्षेत्र, कई स्थान पर बोलवेल के गड्डे खुले है उन्हें जनजागरूकता के माध्यम से लंबे बंद किया जाने जैसी बात पर जोर दे रहा है। प्रदेश मे लगातार हादसे हो रहे हैं। अब इन हादसों को देखते हुए प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक आदेश का उल्लंघन करने वालों को जेल भी जाना पड़ सकता है।

खुले नलकूप, बोरवेल, ट्यूबवेल की जानकारी देने वालों को सम्मान राशि देकर सम्मानित किया जाऐगा
मंदसौर के पुर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने अनुपयोगी और खुले नलकूप, बोरवेल, ट्यूबवेल जो की मानव जीवन, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि का खतरा बने हूए है, उन्हे लेकर एक्स पर ट्वीट कर बताया मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र एवम् शहरी क्षेत्र के गली मोहल्ले में तथा सार्वजनिक स्थानों पर यदि खुले हुए बोरवेल है तो इसकी जानकारी मुझे व्हाट्सएप नंबर 8770715018 पर फोटो एवं पते सहित भेज कर सूचित करेंए ऐसी सूचना देने वालों को मैं ष्व्यक्तिगत रूप से उनका सम्मान तथा उन्हें सम्मान राशि देकर से सम्मानित करूंगा।

मुख्यमंत्री ने जारी किया था ये आदेश
सीएम मोहन ने आदेश जारी करके कहा है कि प्रदेश में अनुपयोगी और खुले नलकूप, बोरवेल, ट्यूबवेल जो भी है उसकी निगरानी प्रशासन को करना चाहिए. इसके अलावा कहा है कि लोक स्वस्थ यांत्रिकी विभाग पोर्टल के जरिए ग्रामीण और शहरी इलाकों में नवीन नलकूप, बोरवेल खनन की जानकारी रखेगा. विभाग नलकूप खनन मशीनों का पंजीयन, नलकूप खनन करने वाले ठेकेदार की जानकारी और अनुपयोगी खुले नलकूपों की पोर्टल के जरिए करेगा निगरानी करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.