ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

मंदसौर जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटीस के साथ ही एक सचिव निलंबित… मामला लोकसभा निर्वाचन आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने लापरवाही

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा आचार संहित मे लापरवाही करने पर प्रभावी कार्यवाही

मंदसौर। मध्यप्रदेश, लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के पश्चात आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सम्पत्ति के विरूपण के प्रभावी रोकथाम हेतु निर्वाचन आयोग के अनुदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने हेतु सीईओ जनपद पंचायत मंदसौर रामप्रतापसिंह पंवार को निर्देशित किया गया था, परन्तु ग्राम पंचायत दलौदा के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत दलौदा में दीवार लेखन, पोस्टर पेपर्स, होर्डिंग्स, बैनर हटाये जाना नहीं पाये गये। इससे यह प्रतित होता है कि आपके क्षेत्रांर्गत सरकारी सम्पति का विरूपण सरकारी सम्पति पर सभी प्रकार के भित्ति लेखन, पोस्टर्स पेपर्स या अन्य किसी में विरूपण, कटआउट होर्डिंग्स, बैनर, झण्डे आदि का हटाये जाने के संबंध में आपके स्तर से कोई प्रभावी रोकथाम नही की जाकर निर्वाचन आयोग के अनुदेशों का आपके दवारा पालन नहीं किया जाकर वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना की जाकर अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही तथा उदासीनता बरती गई। इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 03 दिवस के भीतर कलेक्टर के समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। 03 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत ना होने की दशा में इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

दलोदा ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
मंदसौर सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम ने दलोदा ग्राम पंचायत सचिव वीरेंद्र मेहरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए सरकारी संपत्ति का विरूपण सरकारी संपत्ति पर सभी प्रकार के भित्ति लेखन, पोस्टर पेपर्स या अन्य किसी मे विरूपण, कट आउटहोर्डिंग्स, बैनर, झंडे आदि को हटाए जाने के निर्देश प्राप्त होने के बावजूद भी ग्राम पंचायत दलौदा में भित्ति लेखन, पोस्टर पेपर्स या अन्य किसी मे विरूपण, कट आउट होर्डिंग्स, बैनर, झंडे आदि नही हटाये गए। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा ग्राम पंचायत दलोदा का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव में अनुपस्थित पाए जाने पर सचिव का उक्त कृत्य निर्वाचन आयोग के अनुदेशों का पालन नहीं दलोदा ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित किया गया।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.