कांग्रेस अध्यक्ष जितू पटवारी ने कहा की मध्यप्रदेश को अब एक स्वतंत्र, प्रभावी, परिणामदायक और पूर्णकालिक गृहमंत्री की आवश्यकता है!
भोपाल। मध्यप्रदेश, कांग्रेस अध्यक्ष जितू पटवारी ने प्रदेश मे बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए एक्स पर ट्विट करते हूए कहा की प्रदेश मे अपराध बढ़ रहे है जिसको रोकने के लिए कोई ठोस उपाय होना चाहिए ! श्री पटवारी ने बताया की इंदौर से एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है! फिल्मी स्टाइल में पलक झपकते ही 5 लाख रुपए लूट लिए गए! घटना बुधवार रात एक पेट्रोल पंप की है! • पेट्रोल भरवाने के लिए पीड़ित सुनील शर्मा ने डिक्की खोली ही थी कि बाइक सवार दो लुटेरे आए और बैग लेकर भाग गए! गुरुवार रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं था! • 04 दिन पहले ही इंदौर पुलिस ने मेगा गुंडा अभियान के तहत फ्लैग मार्च किया था! क्योंकि यह कहा जाने लगा था कि स्वच्छता में तो इंदौर नंबर वन है ही, लेकिन चोरी/डकैती में कहीं नंबर वन न बन जाए! • इसी को देखते हुए पुलिस के तमाम अधिकारी मैदान में उतरे और रात 11:00 से सुबह 5:00 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया. लेकिन, अब लग रहा है कि अपराधियों के हौसले ज्यादा बुलंद हैं! • मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी गहरी और गंभीर चिंता में डूब रही है! बेलगाम हो चुके अपराध अब रोजाना ही सुरक्षा व्यवस्था के दावों को धूल चटा रहे हैं! लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं, लेकिन सरकार बेपरवाह है! • जनता की चिंता इसलिए ज्यादा बढ़ती जा रही है, क्योंकि इंदौर की तरह ही मध्य प्रदेश के कई गांवों शहरों में कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है! लेकिन, सरकार बेपरवाह है! • पिछले दिनों मुख्यमंत्री जी को लिखे पत्र में भी मैंने कई घटनाओं के साथ, संभावित समाधान पर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट किया था! लेकिन, सरकार बेपरवाह है! • मैं अपनी बात को पुनः दोहरा रहा हूं और जोर देकर यह कहना चाहता हूं कि मध्यप्रदेश को अब एक स्वतंत्र, प्रभावी, परिणामदायक और पूर्णकालिक गृहमंत्री की आवश्यकता है! एक ऐसा व्यक्ति जो जिम्मेदार होने के साथ, जवाबदेह भी हो!