ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

बच्चे विधिक जानकारी एवं सहायता हेतु टोल फ्री नं. 15100 हेल्पलाइन से मदद ले सकते-न्याशधीश श्री बहरावत

मंदसौर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंदसौर अजय कुमार सिंह साहब के मार्गदर्शन एवं जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर हर्ष सिंह बहरावत के निर्देशन में 29 फरवरी 2024 को राम टेकरी स्थित दिगंबर जैन हाई सेकेंडरी स्कूल मंदसौर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश ने उपस्थित विद्यार्थियों को बिना लाइसेंस एवं हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने समस्त बच्चों को शपथ दिलवाई कि वे ऐसे किसी भी वाहन में सफर नही करेंगे जो यातायात नियमों का पालन नहीं करता हो। सचिव ने स्कूली बच्चों में मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल की प्रवृत्ति को रेखांकित करते हुए उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने मोबाइल एवं कंप्यूटर के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों से भी बच्चों को सचेत किया। सचिव ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताते हुए बच्चों को कहा किसी भी विधिक जानकारी एवं सहायता हेतु उक्त हेल्पलाइन से मदद ली जा सकती है। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार, पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती सीमा नागर एवं पीएलवी मनीषा मारू, संस्था ट्रस्टी विजेंद्र सेठी एवं संजय जैन, प्राचार्य अनिल जैन, अनुरागसिंह, साधना सेठी ज्योति चर्तुवेदी, रंजना राठौर सहित,स्कुल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.