ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने किया 1.47 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

भोपाल। केन्द्र और राज्य सरकार सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास व अधोसंरचना विकास के जरिये सबके जीवन में खुशहाली लाने का सार्थक प्रयास कर रही है। यह विचार गुरुवार को कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने अनूपपुर जिले के कोतमा ब्लाक की कटकोना ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर क्षेत्र के बीडीसी रामखेलावन तिवारी, कटकोना की सरपंच श्रीमती गेंदिया बाई, बैहाटोला की सरपंच श्रीमती कंचन बाई, अन्य जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से हजारों पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं को लाभान्वित करने का सिलसिला भी निरन्तर जारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वास्थ्य उपचार के लिए 5 लाख रुपये तक के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रामीणों को जानकारी दी। कहा कि सरकार लाडली बहनों और दीदियों को लखपति बनाने का कार्य कर रही है।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कटकोना में 22 लाख रुपये से निर्मित नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा 38 लाख रुपये से बनी गौशाला का लोकार्पण किया। वहीं 20 लाख रुपये से बनने वाले नये ग्राम पंचायत भवन एवं 67 लाख रुपये लागत वाले कटकोना से हर्री पहुंच ग्रेवल मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.