ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

बड़ी खबर-500 लोगों को रोजगार उपलब्‍ध होगा, मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव व्‍दारा नीमच में 135 करोड की कपडा एवं परिधान निर्माण ईकाई का भूमिपूजन किया जायेगा

भोपाल। मध्यप्रदेश, मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव 23 फरवरी 2024 को नीमच प्रवास के दौरान दशहरा मैदान नीमच पर आयोजित कार्यक्रम में 151.78 करोड की लागत के विभिन्‍न 17 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास करेंगे। इनमें 143.48 करोड के तीन विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्‍यास तथा 8.30 करोड लागत के विभिन्‍न 14 निर्माण कार्यो का लोकार्पण भी मुख्‍यमंत्री जी व्‍दारा किया जावेगा।

इस मौके पर नीमच में आयोजित कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाडा में 135 करोड की लागत से स्‍थापित हो रही विश्‍वेश्‍वरैया डेनिम प्रा.लि.की कपडा एवं परिधान निर्माण औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन भी करेंगे। इस कपडा निर्माण उद्योग में 500 लोगों को रोजगार उपलब्‍ध होगा। मुख्‍यमंत्री 5 करोड 98 लाख लागत के लालपुरा तालाब योजना एवं 2.5 करोड की लागत से कायाकल्‍प 2.0 के अतंर्गत नगरपालिका नीमच व्‍दारा स्‍वीकृत सडक निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे।

इन कार्यो का होगा लोकार्पण:- मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव नीमच में सेतु निगम व्‍दारा 1.93 करोड की लागत से रतलाम नसीराबाद मार्ग पर ग्‍वालटोली नाले पर निर्मित उच्‍च स्‍तरीय पुल 1.10 करोड की लागत से पुलिस कल्‍याणकारी योजना के तहत पुरानी पुलिस कॉलोनी में पुलिस वेलफेयर फिलिंग स्‍टेशन (पुलिस पेट्रोल पम्‍प) एवं मोडी, खातीखेडा, धनगांव, कौज्‍या, बरवाडा, देवरान एवं पलासिया में 0.49 लाख लागत से नवनिर्मित उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र भवन एवं सीएचओ आवास के कार्यो का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही आजीविका मिशन के तहत ग्राम मेढकी में 0.44 लाख की लागत से निर्मित, रोजगार के लिए वर्कशॉप, एवं 0.37 लाख की लागत से ग्राम जुनापानी, बधावा एवं लुहारिया जाट में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत निर्मित कृ‍षक सुविधा केंद्रों का लोकार्पण करेंगे। मुख्‍यमंत्री पुलिस लाईन कनावटी में 0.29 लाख की लागत के लॉन टेनिस खेल मैदान का भी लोकार्पण करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.