ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश के हरदा जिले की एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपात बैठक कर घटना की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा- निर्देश दिए

भोपाल। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश के हरदा जिले की एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में आसपास के 50 से ज्यादा घरों में आग लगने की खबर है। कुछ लोगों की मौत की भी सूचना है। जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर भागते नजर आए। पटाखा फैक्ट्री में कई विस्फोटों के साथ भीषण आग लग गई। इस विस्फोट और अग्निकांड में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 25 से ज्यादा लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में कई लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है।
मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री मगरधा रोड के पास स्थित है। सुबह करीब 10 बजे फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई। आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।
हरदा के बैरागढ़ इलाके में मगरधा रोड के करीब एक आवासीय बस्ती है और यहां अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को विस्फोटों के साथ आग लग गई। आसमान पर आग और धुएं के गुबार नजर आ रहे हैं। यह आग भीषण रूप ले चुकी है और उसने कई मकानों को भी प्रभावित किया है। फैक्ट्री में इतनी भीषण आग लगी है कि उसके अंदर जो लोग थे वह बाहर निकाल पाए होंगे इसकी संभावना कम ही है, साथ ही फैक्ट्री के आसपास के कई मकान भी इस आग की चपेट में आ गए हैं। इतना ही नहीं फैक्ट्री के आसपास के इलाके में मकान से उछले ईंट- पत्थर ने सड़कों से गुजरते लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते वे सड़क पर गिर गए। कई लोग सड़क पर अचेत अवस्था में भी नजर आए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। उन्हें भोजन, पानी और आश्रय की व्यवस्था की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया गया था। फैक्ट्री का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया था।

————————————————————

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्रालय में आपात बैठक कर घटना की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरदा हादसे के घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हरदा के आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जा रही हैं, साथ ही हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया गया है।

Image

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं :

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना दु:खद है। सूचना मिलते ही हमने तुरंत घटना का संज्ञान लिया और जिला प्रशासन की टीम को एक्टिव किया। 50 से ज्यादा एंबुलेंस तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। घायलों का तुरंत नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज किया जा सके, इसके लिए इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद में डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घायलों के नि:शुल्क और समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। Click here button with hand pointer clicking. Click here vector web button. Web button with action of hand pointer. Click here, UI button concept. Vector illustration Stock Vector | Adobe Stock

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.