ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

वरिष्ठ नेता, पूर्व उप प्रधानमंत्री, श्रद्धेय श्री लाल कृष्ण जी आडवाणी को सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत-रत्न से सम्मानित करने का निर्णय, मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम श्री देवड़ा ने कहा यह सम्मान श्री आडवाणी जी के जीवन भर के त्याग, तपस्या और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से किए गए सेवा कार्यों के प्रति यह उचित आदर है।

नई दिल्ली। भारत सरकार ने वरिष्ठ नेता, पूर्व उप प्रधानमंत्री, श्रद्धेय श्री लाल कृष्ण जी आडवाणी को सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत-रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर ट्विट कर बताया की मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।

वही दुसरी और मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम श्री देवड़ा ने कहा यह सम्मान श्री आडवाणी जी के जीवन भर के त्याग, तपस्या और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से किए गए सेवा कार्यों के प्रति यह उचित आदर है। श्री आडवाणी जी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं और मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.