ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता मे जबलपुर संभाग क्लस्टर का प्रभार, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर संसदीय सीटों का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेंगे पेश करेगें

BJP handed over responsibility to veterans in Madhya Pradesh - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में राज्य के दिग्गजों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इन दिग्गजों को तीन से पांच लोकसभा क्षेत्र का जिम्मा सौंपा गया है और उनकी जिम्मेदारी है कि वह संबंधित इलाके के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
बीते रोज नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में क्लस्टर प्रभारी की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे और उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की।
इस चर्चा के बाद राज्य के लोकसभा क्षेत्र का क्लस्टर बनाया गया और इनका प्रभारी दिग्गज नेताओं को बनाया गया है।
पार्टी ने राज्य को सात क्लस्टर में बांटा गया है और उनका प्रभारी नियुक्त किया है। ग्वालियर चंबल क्लस्टर का प्रभारी पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बनाया गया है और उन्हें मुरैना, भिंड, ग्वालियर के अलावा गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह बुंदेलखंड का क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है और उनके पास सागर, दमोह, टीकमगढ़ और खजुराहो लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी है।
रीवा-शहडोल क्लस्टर का प्रभारी उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को बनाया गया है और वह रीवा, सतना, सीधी, शहडोल संसदीय क्षेत्र के प्रभारी होंगे।
इसी तरह मालवा-निमाड़ का क्लस्टर प्रभारी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बनाए गए हैं। उनके पास इंदौर, धार, खरगोन, खंडवा और देवास संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी रहेगी।
इसके अलावा भोपाल-नर्मदापुरम क्लस्टर का प्रभारी राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग को बनाया गया है। वह होशंगाबाद, बैतूल, विदिशा, भोपाल और राजगढ संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे।
महाकौशल के प्रभारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल होंगे और वह मंडला, बालाघाट, जबलपुर छिंदवाड़ा लोकसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
जबलपुर संभाग क्लस्टर के प्रभारी उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा होंगे और वह उज्जैन, रतलाम, मंदसौर संसदीय सीटों का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि यह क्लस्टर प्रभारी पर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी रहेगी और वह वर्तमान में चल रही गतिविधियों पर नजर भी रखेंगे ।
इतना ही नहीं इन सभी को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को देनी होगी।

#khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.