ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर

मासूम को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके की एक कॉलोनी में मासूम को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जनकारी के अनुसार इलाके में स्थित हेमू कॉलोनी में रहने वाले सोनू अहिरवार पिता नंदू अहिरवार का 8 साल का बेटा राज अहिरवार है। बीती 26 दिसंबर की दोपहर राज लक्ष्मी परिसर मंदिर के पास खेल रहा था। उसी समय कॉलोनी में रहने वाली श्वेता मिश्रा और अंकित मिश्रा के पालतू कुत्ते ने राज को काट लिया था। सोनू ने बेटे राज का इलाज जेपी अस्पताल में कराया। बाद में 31 दिसंबर को कॉलोनी वालों ने कुत्ता पकड़वाने के लिये नगर निगम की टीम बुलाई। इस दौरान श्वेता और अंकित सहित उनके एक रिश्तेदार ने यह कहते हुए की टीम को उसने बुलाया है, उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। घटना की शिकायत उन्होने शाहपुरा पुलिस से कर दी। पुलिस ने दंपति और उनके रिश्तेदार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.