ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर

लड़की को अक्सर चोकलेट वगैरा देता रहता था लड़का, 07 वर्ष की नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष के कारावास

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर विषेष न्यायधीष महोदय (पॉक्सो एक्ट) द्वारा आरोपी राहुल पिता भगतराम मालवीय, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम करजु, जिला मंदसौर को 07 वर्ष की नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा घटना के संबंध में बताया कि दिनांक 23.02.2023 को फरियादी ने थाना भावगढ़ पर आकर मौखिक रिपोर्ट कि हमारे पड़ोस में आरोपी राहुल काफी सालो से रह रहा है पड़ोसी होने से राहुल अक्सर हमारे घर आता-जाता रहता था, राहुल मेरी लड़की को अक्सर चोकलेट वगैरा देता रहता था, 21.02.2023 के सुबह करीब 09ः00 बजे आरोपी राहुल नाबालिग बालिका को उसके घर ले गया और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर उसके साथ उसने गलत काम किया और बालिका को 30 रूपये देकर बोला कि यह पैसे रख और किसी को कुछ मत बताना नहीं तो तुझे जान से मार दुंगा, यह बात बालिका ने उसके माता-पिता को बताई और बोली की राहुल ने पहले भी दो-तीन बार मेरे साथ गलत काम किया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना की गई। अरोपी को गिरफ्तार कर संपूर्ण कार्यवाही उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। उक्त प्रकरण गंभीर सनसनीखेज प्रकरणों की श्रेणी में चिन्हित किया गया था। विचारण के दौरान प्रकरण में न्यायालय के समक्ष अभियोजन अधिकारी द्वारा रखे गये तथ्यो व तर्काे से सहमत होकर साक्ष्य के आधार पर मा. न्यायालय द्वारा आरोपी राहुल को दोषसिद्ध किया। प्रकरण में अभियोजन का सफल संचालन विषेष लोक अभियोजक श्रीमती दीप्ति कनासे द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.