ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर

सरकारी क्वार्टर में गैस के अवैध रिफिलिंग सेंटर पर छापामार कार्रवाई, 19 घरेलू गैस सिलैंडर, एक मारुति 800 कार जप्त

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी एरिया स्थित एक टूटे सरकारी क्वार्टर में गैस के अवैध रिफिलिंग सेंटर पर छापामार कार्रवाई की गई। यहां से 10 भरे घरेलू सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। वहीं, एक इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटा और गैस भरवाने आई कार भी जब्त की। इस सेंटर पर कुछ महीने पहले ही कार्रवाई हुई थी। बावजूद रिफिलिंग का कारोबार चल रहा था।
राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को टीटी नगर में प्लेटिनम प्लजा के सामने स्मार्ट सिटी एरिया में प्लेटिनम प्लाजा के पीछे पानी की टंकी के पास संचालित अवैध रिफिलिंग सेंटर पर कार्यवाही की गई।
मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर से वाहनों में गैस अंतरण किया जाने से 10 भरे घरेलू गैस सिलेंडर, एक आंशिक भरा, 9 खाली घरेलू गैस सिलैंडर, 2 गैस रिफिलिंग मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा एवं गैस रीफ़िलिंग कराने आने से एक मारुति 800 कार जप्त की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.