ब्रेकिंग
Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया विजन 2047 का मंत्र, खेल और शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ेगा भारत, मु... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, प्रेस वार्ता मे लोकतांत्रिक संस्थाओं की... दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सट्टा खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई, मुल्तानपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क- सीएम मोहन यादव महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव राज्यसभा नामांकन विवादः सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला, दिल्ली ... भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क...

इंदौर में संचालित हो रहे वात्सल्यपुरम बाल आश्रम की जांच, बगैर अनुमति और रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित हो रहे बाल आश्रम को प्रषासन ने सील किया

इंदौर। बगैर अनुमति और रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित हो रहे बाल आश्रम पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं जिसके बाद उसे सील कर दिया गया… जानें मजबूर बेटियों का हाल…बगैर अनुमति और रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित हो रहे बाल आश्रम पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं जिसके बाद उसे सील कर दिया गया। वहां पर मौजूद 25 बेटियों को वैध बाल आश्रम में शिफ्ट किया गया। प्रशासन अब आश्रम की गतिविधियों की जांच कर रहा है, जिसमें दस्तावेजी प्रमाण मिलने पर एफआइआर भी दर्ज कराई जा सकती है।
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जूनी इंदौर एसडीओ घनश्याम धनगर के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति और बाल संरक्षण अधिकारियों को शामिल किया। टीम ने विजय नगर योजना 74 में संचालित हो रहे वात्सल्यपुरम बाल आश्रम की जांच की। वहां 25 बेटियां रजिस्टर्ड थीं जो 12 वर्ष से कम उम्र की है। इसमें से 5 अनाथ हैं।

एसडीओ धनगर ने दस्तावेजों को खंगाला तो खुलासा हुआ कि बाल किशोर न्याय अधिनियम की धारा 41 के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं है। न ही बाल आश्रम चलाने की कोई अनुमति ली गई। टीम ने दस्तावेज जब्त करने के साथ आश्रम सील कर दिया। बेटियों का पहले मेडिकल कराया और बाद में शा. बाल आश्रम एवं जीवन ज्योति बालिका गृह में शिफ्ट किया। कार्रवाई के दौरान दिनेश मिश्रा, संगीता चौधरी के साथ विजय नगर पुलिस भी मौजूद थी। #Copy

Leave A Reply

Your email address will not be published.