भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगरीय विकास विभाग ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को जरूरतमंदों के लिए आश्रय स्थल संचालित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि आश्रय स्थलों में गर्म कपड़ों की व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
प्रदेश में 413 नगरीय निकाय हैं। इनमें नगर पालिक निगम 16, नगर पालिका परिषद 99, नगर परिषद 298 हैं। इन स्थानों पर जरुरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के बेहतर इंतजाम किए गए है।
दिव्यांग राममिलाप पाठक पिछले दिनों किसी कार्य से सीधी कलेक्ट्रेट आये थे। वह मौसम की खराबी के कारण घर नहीं जा सके। राममिलाप सीधी कलेक्ट्रेट में ही रात बिताने को मजबूर थे, लेकिन, उन्हें सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा संचालित आश्रय स्थल में रात बिताने के लिए जगह दी गई।
नगरीय निकायों के अधिकारी बेसहारा लोगों की मदद के लिए पहल करके मदद कर रहे हैं। इसी तरह सीधी नगर में अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिला को आश्रय स्थल लाया गया। साथ ही उनके हाथ में लगी चोट का उपचार करवाकर भोजन दिया गया। आश्रय स्थल के संचालन में स्वयंसेवी संगठन बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
सीधी जिला अस्पताल परिसर में भी आश्रय स्थल संचालित हो रहा है। यहां 15 पुरूषों तथा 10 महिलाओं के ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। आश्रय स्थल में तकिये-कंबल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
आयुक्त नगरीय विकास विभाग भरत यादव ने स्थानीय निकायों को अपने मैदानी अमलों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने के लिए कहा है, जिससे जरूरतमंद को आश्रय स्थल में सुविधानुसार जगह दी जा सके।
ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु...
दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं...
विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प...
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...
ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित
मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज
मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव
दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त