ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के उत्कृष्ट विद्यालय और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर में विद्यार्थियों के साथ योग करेंगे

भोपाल। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी, 2024 को प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश के समस्त विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर में विद्यार्थियों के साथ योग करेंगे। युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9 से प्रातः 10:30 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम, स्वामी विवेकानन्द जी के रिकॉर्डेड ऑडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद रेडियो प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम आकाशवाणी के प्रदेश के सभी प्रसारण केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ एक संकेत पर किया जाएगा। जि़लों में आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन में स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, समितियों एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे। इस आयोजन में कक्षा 6वी से 12वी तक के छात्र-छात्राएँ स्वैच्छिक रूप से शामिल होंगे। प्राथमिक शाला में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चे सूर्य नमस्कार करने में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे दर्शक के रूप में उपस्थित रह सकेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.