ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मंदसौर जिले के गांधीसागर में 14 अक्टूबर, 2024 से प्रकृति, रोमांच और संस्कृति फेस्टिवल का आयोजन

भोपाल। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला केगांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट एंड फेस्टिवल ने अपने तीसरे संस्करण की घोषणा की है। यह आयोजन मंदसौर जिले, के खूबसूरत गांधीसागर में होने जा रहा है । 14 अक्टूबर, 2024 से शुरू होने जा रहा है।

यह फेस्टिवल प्रकृति, रोमांच और संस्कृति को जोड़ने वाला एक शानदार अनुभव होगा।

सोर्सः Collector Mandsaur
@CMandsaur

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट एंड फेस्टिवल के तीसरे संस्करण में मिलेगा प्रकृति और रोमांच का बेमिसाल अनुभव

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट एंड फेस्टिवल ने अपने तीसरे संस्करण की घोषणा की है। यह आयोजन मंदसौर के खूबसूरत जिले, गांधीसागर में होने जा रहा है, जिसे भारत का हृदयस्थल कहा जाता है। 14 अक्टूबर, 2024 से शुरू होने जा रहा यह फेस्टिवल प्रकृति, रोमांच और संस्कृति को जोड़ने वाला एक शानदार अनुभव होगा।

यह फेस्टिवल गांधीसागर को शीर्ष पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की एक दशक पुरानी पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करना और देशी व विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करना है। यह फेस्टिवल सभी उम्र के लोगों के लिए विभिन्न गतिविधियों और आकर्षणों के साथ मध्य प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य को उजागर करेगा।

प्रमुख सचिव- पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध निदेशक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा, “गांधीसागर फेस्टिवल मंदसौर के बेहद समीप गांधीसागर के शांत बांध में शुरू होने जा रहा है। यह इसमें शामिल लोगों को रोमांच, मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभवों का एक रोमांचक मिश्रण प्रदान करेगा। हम पर्यटकों को आमंत्रित करते हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में यहाँ आएँ और विभिन्न रोमांचक एडवेंचर एक्टिविटीज में शामिल हों। यह फेस्टिवल विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करेगा, जिसमें पारंपरिक कला, प्रदर्शन और स्थानीय व्यंजन शामिल हैं।”

लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस में रोमांचक परफॉर्मेंसेस के साथ- साथ एयर एडवेंचर एक्टिविटीज़ जैसे हॉट एयर बैलूनिंग और पैरामोटरिंग का रोमांच का अनुभव किया जा सकेगा, जो फेस्टिवल में उपस्थित लोगों को गांधीसागर के खूबसूरत नजारों से रूबरू होने का मौका देगा।

वॉटर एडवेंचर एक्टिविटीज़ में भी बहुत कुछ है। वॉटर स्पोर्ट्स में जेट स्कीइंग, कयाकिंग, मोटर बोटिंग, बनाना बोटिंग और ड्रैगन बोटिंग शामिल होगी। इसके अलावा, लैंड एक्टिविटीज़ एडवेंचर के लिए रोप कोर्स, जिप लाइनिंग, एटीवी राइड्स और शूटिंग आदि का भी मजा लिया जा सकेगा।

अधिकतम आराम के लिए डिज़ाइन किए गए प्रीमियम सुविधाओं वाले टेंट्स इस वर्ष के फेस्टिवल की शोभा बढ़ाएँगे, जो सभी मौसमों के अनुकूल हैं। मेहमान न सिर्फ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे, बल्कि विभिन्न प्रकार के इनडोर स्पोर्ट्स में भी शामिल हो सकेंगे।

वर्ष 2024 के लिए नई सुविधाओं में
फेस्टिवल में एयर एक्टिविटीज़ जैसे हॉट एयर बैलूनिंग, पैरामोटरिंग और म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए दिनों की संख्या बढ़ा दी गई है। यह फेस्टिवल के समग्र अनुभव को बढ़ाएगा। इसके अलावा, आस-पास के आकर्षणों को एक्सप्लोर करने के लिए अद्वितीय अवसर मिलेंगे, जिनमें राजसी गांधीसागर बांध, आकर्षक रॉक कला पेंटिंग, खूबसूरत ‘मिनी गोवा’, ऐतिहासिक हिंगलाज किला आदि शामिल हैं।

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट की परिभाषा सिर्फ एक फेस्टिवल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह आपको मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत से रूबरू होने के लिए आमंत्रित करता है। यह एक ऐसा फेस्टिवल है, जो आपको अविस्मरणीय यादें बनाने और रोमांच और प्रकृति के साथ नए सिरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.