ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर विस्तार से चर्चा की

Mohan Yadav met Amit Shah, discussion took place regarding division of departments in Madhya Pradesh. - Bhopal News in Hindi

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लगभग 1 घंटे तक चली और बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मध्य प्रदेश में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर अहम चर्चा हुई है।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में हाल ही में शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच विभागों (मंत्रालयों) के बंटवारे को लेकर आलाकमान से विचार विमर्श करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को ही देर रात दिल्ली पहुंच गए। शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर विस्तार से चर्चा की है और यह माना जा रहा है कि उनके भोपाल लौटते ही जल्द ही मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज ही भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि इससे पहले कुछ और नेताओं से भी उनकी मुलाकात हो सकती है।
आपको बता दें कि मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ दलित नेता जगदीश देवड़ा और अगड़ी जाति के राजेंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। यादव ने 25 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया।
अब मध्य प्रदेश की सरकार में दो उपमुख्यमंत्रियों के अलावा कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और राकेश सिंह जैसे कई दिग्गज नेता शामिल हैं और इसलिए विभागों का बंटवारा अपने आप में एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

#khas khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.