ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

भारतीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन सम्पन्न) ग्रुप सी में अध्यक्ष विनोद कुमार सगवालिया, सचिव श्रीमती रानु पड़ियार मनोनीत

भोपाल। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला मुख्यालय पर भारतीय डाक कर्मचारी संघ मंदसौर का 19 वां द्विवार्षिक अधिवेशन दि. 26 नवबंर 2023 रविवार को तिरूपति रेस्टोरेंट, रेल्वे स्टेशन रोड़, अण्डर ब्रिज के सामने मंदसौर पर सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश शर्मा अध्यक्ष जिला भारतीय मजदूर संघ मंदसौर थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक जी राणावत नगर अध्यक्ष नागरिक पेंशनर महासंघ के द्वारा की गई। कार्यक्रम को राकेश जी शर्मा एवं अशोक रामावत द्वारा सम्बोधित किया गया। कर्मचारी संगठन के वरिष्ठ सदस्य प्रेमचंद पड़ियार, चंद्रप्रकाश पुरोहित, सुरेशचंद्र जैन एवं मानसिंह चौहान ने भी सम्बोधित करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम में अधिक संख्या में डाक विभाग के कर्मचारी एवं महिलाओं कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही।

चंद्रप्रकाश पुरोहित पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ की उपस्थिति में मंदसौर डाक संभाग की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी में अध्यक्ष विनोद कुमार सगवालिया, सचिव श्रीमती रानु पड़ियार, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिरोमणी पंवार एवं पोस्टमेन एम.टी.एस. ग्रुप में अध्यक्ष मुकेश भावसार, सचिव विष्णुलाल कटारा, कोषाध्यक्ष नवीन पांचाल तथा ग्रामीण डाक सेवक संघ ने अध्यक्ष भंवरलाल परिहार, सचिव गणपतलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष नरोत्तम शर्मा सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए।

कर्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश पुरोहित एवं आभार प्रेमचंद्र पड़ियार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय भारतीय पोस्टल पेंशनर संघ का विशेष योगदान रहा एवं मानसिंह चौहान, महेन्द्र कुमार चपरोत, अभिषेक सोनी, प्रवीण बेरागी, श्रीमती रानु पड़ियार, श्रीमती प्रियंका शर्मा, श्रीमती शिरोमणी पंवार, श्रीमती आशा वर्मा, विष्णुलाल कटारा, गणपतलाल शर्मा का भी विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.