ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने उज्जैन में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया, स्ट्रांग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की

विधानसभा निर्वाचन - 2023

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने शनिवार को उज्जैन में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जैन श्री कुमार पुरुषोत्तम ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन को मतगणना की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अवगत कराया।

श्री राजन ने आगामी 3 दिसंबर को उज्जैन जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को भी देखा। मतगणना टेबलों, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

श्री राजन ने मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी के लिये बनायी गई व्यवस्था को देखा। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त उज्जैन डॉ. संजय गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमएस कवचे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.