ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच जिला आबकारी विभाग ने ग्राम दुलाखेडा, आमलिया, लसूडिया एवं अन्य ग्रामों एवं समीप के जंगल में  छापेमारी कर  25 लीटर कच्ची शराब एवं  3070 किलो महुआ लहान नष्‍ट किया

आबकारी विभाग ने की कार्यवाही 3070 किलों महुआ लहान नष्‍ट

आबकारी अधिनियम तहत सात प्रकरण कायम

नीमच 7 नवम्‍बर 2023, मध्य प्रदेश विधानसभा आम निर्वाचन वर्ष 2023 को दृष्टि गत रखते हुए कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी आर.एन. व्यास के मार्ग दर्शन में अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आबकारी विभाग मनासा की टीम द्वारा आबकारी उप निरीक्षक कमलेश सोलंकी एवं वृत्त सिंगोली में राजेन्द्र गरवाल के नेतृत्व में ग्राम दुलाखेडा, आमलिया, लसूडिया एवं अन्य ग्रामों एवं समीप के जंगल में  छापेमारी कर  25 लीटर कच्ची शराब एवं  3070 किलो महुआ लहान नष्‍ट किया गया।

       जिला आबकारी अधिकारी आर.एन.व्‍यास ने बताया कि विभाग व्‍दारा छापेमारी के दौरान 7 प्रकरण आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 34(1) के  कायम किए गए। उक्त कार्यवाही में आबकारी  आरक्षक सर्व विष्णु सिंह यादव, गोपाल शर्मा, महेश गहलोत बलवंत भाटी, हंसराज बिलवाल  राकेश ररोतीया महेश गहलोत, हंसराज बिलावल, दिलीप गुर्जर विलास डागिया एवं अन्य उपस्थित थे। चुनाव आचार संहिता लागू होने से अब तक आबकारी विभाग ने 293 कार्यवाही कर 152 प्रकरण कायम कर 43 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 820 लीटर शराब एवं 39680 लीटर महुआ लहान जप्त किया है जिसकी कुल कीमत रु 4174464/- है।विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी  रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.