ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को बुधनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फॉर्म जमा किया

Madhya Pradesh Elections: Shivraj filed nomination and called BJP necessary for the state. - Sehore News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने प्रदेश के लिए भाजपा को जरूरी बताया।
मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को बुधनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फॉर्म जमा किया। इसके पहले मुख्यमंत्री चौहान अपने गृहग्राम जैत पहुंचे और अपने कुलदेवताओं की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उन्होंने नर्मदा मैया और सलकनपुर पहुंचकर माता बिजयासन देवी के दर्शन कर पूजा की। तत्पश्चात रोड शो कर नामांकन भरने पहुंचे। नामाकंन जमा करने से पहले मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं आज अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, पुण्यभूमि की वो माटी जिसके आशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा का इतना काम कर पाया, मैं आज वहां प्रणाम करने आया हूं।
उन्होंने कहा कि बुधनी की जनता ही मेरा परिवार है, ये ही शिवराज हैं, यहां के नागरिकों ने मुझे हमेशा प्रेम और स्नेह दिया है, उनके आशीर्वाद से ही आज मैं इस मुकाम पर हूं कि प्रदेश की सेवा कर पा रहा हूं। यहां का चुनाव जनता ही लड़ेगी, मैं तो वोट डालने आऊंगा।
उन्होंने कहा कि हमें अभी बहुत काम करना है, इसलिए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूरी है।

#khas khabar

 

मध्य प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट बुधनी में जहाँ एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के प्रत्याशी हैं, कांग्रेस ने रामायण-2 में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं समाजवादी पार्टी ने मिर्ची बाबा को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। नामांकन के आखिरी दिन वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा बुधनी पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मिर्ची बाबा ने अंदर जाने से पहले SDM कार्यालय गेट के सामने माथा टेका और मिट्टी उठाकर माथे पर लगाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.