ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

कांग्रेस का दाव जिताऊ और युवा चेहरों पर होगा, पहली सुची नवरात्री तक, 100 मे 40 नए चेहरों पर दांव लगाएगी कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश की 79 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने भले ही प्रदेश के तीन केंद्रीय मंत्रियों, सात सांसदों सहित तमाम दिग्गजों को चुनाव मैदान मैदान में उतार दिया है, लेकिन कांग्रेस इससे जरा भी बेचैन नहीं दिखाई दे रही है और न उम्मीदवारों के चयन को लेकर कोई जल्दबाजी दिखा रही है। हालांकि कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए कल 3 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो रही है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पीसीसी चीफ कमलनाथ, कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, अरुण यादव और अजय सिंह सहित स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा। बैठक में 100 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगने की संभावना है। जिसमें 60 वर्तमान विधायकों और 40 नए चेहरों को जगह दी जा सकती है।
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार भाजपा द्वारा तीन केंद्रीय मंत्रियों और सात सांसदों सहित तमाम दिग्गजों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारने के बाद कांग्रेस पार्टी अब भाजपा के दिग्गज उम्मीदवारों को कैसे घेरा जाए? इस योजना पर काम कर रही है। इसके लिए कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव करने जा रही है। तथा कांर्ग्रेस अब नवरात्रि में 15 अक्टूबर के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर विचार कर रही है। जिसमें कांग्रेस 100 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।
कांग्रेस के वर्तमान में 95 विधायक हैं। इसमें से राहुल गांधी और कमलनाथ के अलग-अलग सर्वे में जिन 25 वर्तमान विधायकों की परफारमेंस रिपोर्ट खराब आई हैं, उनके इस बार चुनाव में टिकट कट सकते हैं। इसके अलावा दर्जनभर ऐसे संदिग्ध विधायक, जिनकी लगातार भाजपा के लोगों से मेल-मुलाकात की चर्चाएं हैं, से भी पार्टी परहेज कर सकती है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार कमलनाथ ने अपने सर्वे में जिताऊ उम्मीदवारों के नामों को लेकर अपने जिला अध्यक्षों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। जिसके आधार पर पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन का फार्मूला सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार तय किया है। पार्टी जिलाध्यक्षों को टिकट देगा यह तय नही। जिसमें इस बार पार्टी चुनाव में नए युवा चेहरों और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मौका दे सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.