ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फटाके की कर्कश ध्वनि वाला साईलेंसर बेचने वाले आरोपी को 03 माह का कारावास व 50000रू अर्थदण्ड

नीमच। मध्यप्रदेश,नीमच मे सुश्री संध्या मरावी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच ने फटाके की कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाला बुलेट गाडी के साईलेंसर बेचने वाले आरोपी राहुल पिता भोपराज शर्मा, उम्र-32 वर्ष, निवासी-महु रोड़, जिला नीमच को मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 182(क)(3) के अंतर्गत दोषी पाते हुए 03 माह के कारावास एवं 50000रू अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यातायात थाना प्रभारी सुबेदार मोहनसिंह भर्रावत द्वारा यातायात चैकिंग के दौरान मोडीफाईड साईलेंसर लगी हुई मोटरसाईकलों की चैकिंग की जा रही थी, जिसमें बुलेट गाडियों में फटाके की कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले साईलेंसर लगे हुए पाये गये थें। इस संबंध में पूछताछ करने पर पता चला की महू रोड़ स्थित शिवम इंटरप्राईजेंस की दुकान पर ऐसे साईलेंसरो का विक्रय किया जा रहा हैं। इस पर से दिनांक 21.06.2023 को दोपहर के लगभग 12ः30 बजे शिवम इंटरप्राईजेस की दुकान की तलाशी लिये जाने पर उसमें 02 स्टील के एवं 02 काले साईलेंसर, इस प्रकार कुल 04 फटाके की कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले साईलेंसर को विक्रय किये जाने के लिये भंण्डारण किया हुवा था, जिनको जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करते हुए परिवाद माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला नीमच के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अभियोजन द्वारा न्यायालय के समक्ष विचारण के दौरान यातायात थाना प्रभारी सुबेदार मोहनसिंह भर्रावत, पंचसाक्षीगण सहित सभी महत्वपूर्ण साक्षीयों के बयान कराकर आरोपी के विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराया गया एवं निवेदन किया गया कि वर्तमान में युवाओं में कर्कश साईलेंसरों को लगाने की प्रवृत्ति को रोकने के उद्दैश्य से उदाहरणस्वरूप आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.