ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 27 अगस्त 2023 को जम्बूरी मैदान भोपाल में बृहद महिला सम्मेलन

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि 27 अगस्त को अपनी सवा करोड़ लाडली बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाएंगे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया गया है। हर जिले के कलेक्टर को टारगेट दिया गया है कि वह मुख्यमंत्री की लाडली बहना को पूरी सुविधा और सम्मान के साथ भोपाल तक पहुंचाएं।
मध्य प्रदेश शासन के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा बताया गया कि, “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023“ अंतर्गत प्रत्येक ग्राम एवं वार्ड में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने एवं महिलाओं की हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रभावी लाभ के लिए “लाडली बहना सेना“ का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 27 अगस्त 2023 को जम्बूरी मैदान भोपाल में लाड़ली बहना सेना के सदस्यों एवं योजना की हितग्राही बहनों के साथ बृहद महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
महिला सम्मेलन के लिए आयुक्त महिला एवं बाल विकास ने इस संबंध में निर्देश दिए है कि जिले से प्रतिभागियों एवं कार्यक्रम के लिए ऐसी महिला प्रतिभागियों का चयन किया जाये जो “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023“ की हितग्राही हों तथा लाडली बहना सेना की सदस्य भी हों। लाडली बहनों के लिये किसी प्रकार का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है तो यह सुनिश्चित करें कि लाडली बहना सेना के सदस्य उसी ड्रेस कोड में कार्यक्रम में सहभागी हों।

Leave A Reply

Your email address will not be published.